Advertising
<

ऋषभ शेट्टी की तारीफ में ऐसा क्या बोल गए रणवीर सिंह, अब मांगनी पड़ी माफी

0
ऋषभ शेट्टी की तारीफ में ऐसा क्या बोल गए रणवीर सिंह, अब मांगनी पड़ी माफी


ऋषभ शेट्टी की तारीफ में ऐसा क्या बोल गए रणवीर सिंह, अब मांगनी पड़ी माफी

Image Source : SCREEN GRAB FROM VIDEO BY SAKET RAI
रणवीर सिंह और ऋषभ शेट्टी।

एक्टर रणवीर सिंह ने गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के एक अहम सीन की नकल करने पर हुई आलोचना के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। यह विवाद इतना गहरा गया कि सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की जमकर आलोचना की जाने लगी, उन्हें भारी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। रणवीर ने जब ये सीन इनएक्ट किया तो उस समय कंतारा स्टार ऋषभ शेट्टी ऑडियंस में मौजूद थे। कई लोगों ने रणवीर के इस अंदाज को बेअदबी माना और विशेष रूप से उस सीन में देवताओं को ‘भूत’ कहने वाले हिस्से पर भी विवाद बढ़ गया।

रणवीर सिंह ने मांगी माफी

मंगलवार की सुबह रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस पूरे मुद्दे पर बयान साझा किया। उन्होंने लिखा कि उनका मकसद ऋषभ की शानदार परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना था। उन्होंने कहा, ‘हर एक्टर जानता है कि उस खास सीन को जिस तरह से ऋषभ ने किया, उसे पूरी तरह से निभाने में कितना समय और मेहनत लगती है। इसके लिए मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं।’ रणवीर ने अपने बयान में आगे यह भी जोड़ा कि वह हमेशा देश के हर कल्चर, परंपरा और विश्वास का सम्मान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, ‘अगर मेरी किसी हरकत से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।’

Rishab Shetty

Image Source : RANVEER SINGH INSTAGRAM STORY

रणवीर सिंह की इंस्टाग्राम स्टोरी।

Advertising

एक्टर ने क्या कहा था?

इस बयान के जरिए अभिनेता ने केवल अपनी गलती ही नहीं स्वीकार की बल्कि, भारतीय सांस्कृतिक संवेदनाओं के प्रति भी सम्मान व्यक्त किया। बता दें, ये घटना तब हुई जब रणवीर स्टेज पर आए और ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के क्लाइमेक्स के एक सीन को फिर से निभाया। उन्होंने ऋषभ से सीधे बात की और फिल्म में उनके काम की खुले तौर पर तारीफ की। रणवीर ने कहा, ‘मैंने ‘कंतारा चैप्टर 1′ थिएटर में देखी और ऋषभ यह एक शानदार परफॉर्मेंस थी। खासकर वह शॉट जब महिला भूत (चामुंडी दैव) आपके शरीर में प्रवेश करती है, वह कमाल का था।’

लोगों का रिएक्शन

रणवीर सिंह के इस खुलासे और माफी के बाद फैंस ने उनके इरादों और संवेदनशीलता की सराहना भी की। वहीं कई कांतारा फैन अब भी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये पूरी तरह से उनके धर्म और देवी-देवताओं का अपमान है। इतना ही नहीं इस मामले में रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़ें: शहादत की विरासत Exclusive: मेजर शैतान सिंह भाटी की पोती की आंखों से एक शहीद परिवार की अनकही कहानी

ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा यूनिक है सामंथा रुथ प्रभु की स्पेशल वेडिंग रिंग, कीमत जानकर उड़ेंगे होश

Latest Bollywood News