Advertising
<

बकास आज दे सकता है DGCA को सुरक्षा रिपोर्ट: 4 दिसंबर तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिल सकता है एयरोड्रम लाइसेंस, इसके बाद होगा उद्घाटन – Noida (Gautambudh Nagar) News

0
बकास आज दे सकता है DGCA को सुरक्षा रिपोर्ट:  4 दिसंबर तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिल सकता है एयरोड्रम लाइसेंस, इसके बाद होगा उद्घाटन – Noida (Gautambudh Nagar) News

बकास आज दे सकता है DGCA को सुरक्षा रिपोर्ट: 4 दिसंबर तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिल सकता है एयरोड्रम लाइसेंस, इसके बाद होगा उद्घाटन – Noida (Gautambudh Nagar) News

ये चित्र 27 नवंबर का है। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक कर लाइसेंस से संबंधित कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिसंबर में उड़ान की तैयारी है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) की टीम ने सुरक्षा उपकरणों की जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार कर ली, जिसे आज बकास नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सौंप सकता है। ऐसा होता है तो 4 दिसंबर को

.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि बकास की समिति ने दो दिनों तक एयरपोर्ट पर सुरक्षा उपकरणों की जांच की थी, लेकिन कुछ खामी मिलने पर सोमवार को दोबारा से उपकरणों को परखा गया। टीम ने स्क्रीनिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश-नियंत्रण पॉइंट और बाहरी सुरक्षा घेरा से लेकर आतंकी घटनाओं को रोकने वाले उपकरण जैसे एंटी हाई जैकिंग सिस्टम, बॉम्ब स्क्वायड, थ्रीडी रडार आदि को परखकर अपनी रिपोर्ट तैयार की है।

लाइसेंस मिलने के एक सप्ताह में उद्घाटन ये रिपोर्ट आज डीजीसीए को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, इसी रिपोर्ट के आधार पर डीजीसीए एयरोड्रम लाइसेंस जारी करेगा, इसके लिए चार दिसंबर की तिथि तय की गई है। माना जा रहा है कि एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के एक सप्ताह के अंदर एयरपोर्ट का शुभारंभ कर दिया जाएगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक एयरपोर्ट के शुभारंभ को लेकर कोई तिथि घोषित नहीं की गई है।

एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा एयरपोर्ट का प्रथम चरण के तहत 1334 हेक्टेयर में चल रहा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इनमें रनवे, टैक्सीवे, टर्मिनल व पार्किंग समेत अन्य सुविधा शामिल हैं। बैगेज हैंडलिंग, बोर्डिंग, सिक्योरिटी स्क्रीनिंग और यात्री प्रबंधन से जुड़े तकनीकी परीक्षण भी पूरे हो चुके हैं, जोकि जांच में सफल भी पाए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 नवंबर को एयरपोर्ट पर तैयारियों को परखा था। एयरपोर्ट पर शुरुआत में घरेलू उड़ानें और कार्गो सेवाएं शुरू होंगी और बाद में चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा।

Advertising

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News