नवादा में SHO समेत 4 पर हत्या का केस: सिपाही की बहन से अफेयर था; शाम में गिरफ्तारी, अगली सुबह थाने में लाश मिली – Nawada News h3>
नवादा में थाने में हुई नाबालिग लड़के सन्नी की मौत पर काशीचक थानाध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता समेत 4 पर हत्या का केस हुआ है। नाबालिग पर कॉन्स्टेबल की बहन को भागने का आरोप था।
.
बुधवार शाम उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया, अगली सुबह थाने में उसकी लाश मिली। मामले में पुलिस का कहना था कि किशोर ने जेल में फांसी लगाई थी, जबकि परिजन इसे हत्या बता रहे थे। मृतक के पिता का आरोप है कि पुलिस वालों ने मिलकर थाने में ही उनके बेटे की हत्या कर दी।
SP ने शुक्रवार को ही SHO समेत 4 पुलिस वालों को सस्पेंड किया था। इनमें काशीचक थानाध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता, सहायक थानाध्यक्ष लवेश्वर कुमार धान और चौकीदार कपिलदेव पासवान हैं। वहीं होमगार्ड जवान हरेराम कुमार को छह महीने के लिए ड्यूटी से वंचित कर दिया गया।
पुलिस कस्टडी में मौत के बाद गुरुवार को गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
पुलिस कस्टडी में मौत के बाद लोगों ने किया था हंगामा
इससे पहले गुरुवार सुबह पुलिस कस्टडी में सन्नी की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ था। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का शव सड़क पर रखकर करीब 6 घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और आपातकालीन सेवा 112 की गाड़ी के टायर की हवा निकाल दी गई थी।
कॉन्स्टेबल की बहन से था अफेयर
सन्नी काशी चौक प्रखंड के बौरी गांव का रहने वाला था। उसका गांव की ही प्रीति कुमारी से 3 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों एक सप्ताह पहले घर से भाग गए थे।
लड़की का भाई बिहार पुलिस में सिपाही है। उसने सन्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। पुलिस बुधवार शाम करीब 7 बजे सन्नी को हिरासत में लेकर थाना लाई थी। अगले दिन सुबह 7 बजे थाना परिसर में ही सन्नी की मौत हो गई। काशीचक थाने में सन्नी कुमार का शव मिला था।
गुरुवार को हंगामे के दौरान पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।
मृतक की बहन ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक की बहन बोली, ‘मेरा भाई किसी से मोहब्बत करता था या नहीं, हमें नहीं पता था, लेकिन एक लड़की से उसकी बातचीत होती थी। उस लड़की का भाई बिहार पुलिस में सिपाही है, कहां पोस्टेड है किसी को पता नहीं। बुधवार शाम करीब 7 बजे काशीचक पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई और थाना परिसर में रखा।’
‘सुबह हमें खबर मिली कि भाई की मौत हो गई, लेकिन पुलिस मौत का कारण नहीं बता रही थी। जब हम अस्पताल पहुंचे तो देखा कि पुलिस शव को ले जा रही थी। हमने गाड़ी रोकी तो भाई के गले पर रस्सी के गहरे निशान दिखे। थाने में ही गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस और लड़की का परिवार मिलकर यह सब किया है।’
थाने में बवाल के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
थाने के CCTV की जांच कर रही पुलिस
DSP राकेश कुमार ने बताया था कि, थाना परिसर में एक नाबालिग की मौत हुई है और परिसर में लगे कैमरों की जांच की जा रही है। नाबालिग पर प्रेम प्रसंग का मुकदमा दर्ज हुआ था और उसे हिरासत में लिया गया था।
——————-
ये खबर भी पढ़िए…
गयाजी में हाथ-पैर बांधकर युवक की गोली मारकर हत्या:कनपट्टी और गर्दन में मारी बुलेट, गर्लफ्रेंड ने फोन कर मिलने बुलाया था
गयाजी में अफेयर में एक शख्स की हाथ-पैर बांधकर कनपट्टी और गर्दन में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान संजय कुमार(18) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि संजय को उसकी प्रेमिका ने फोन कर मिलने बुलाया था। जैसे ही संजय प्रेमिका के बताए जगह पर पहुंचे उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया। उसके हाथ-पैर को रस्सी से बांधने के बाद पहले उसकी पिटाई की, फिर गोली मारकर सभी फरार हो गए। घटना गुरुवार सुबह ददरेजी बाजार से करीब एक किलोमीटर दूर बिजहार बधार के पास की है। पूरी खबर पढ़िए
