लखनऊ में भाजपा का ‘कुंडी खटकाओ’ अभियान: घर-घर पहुंचकर बढ़ाया मतदाता जागरूकता का संदेश – Lucknow News h3>
लखनऊ में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान SIR के अंतर्गत ‘कुंडी खटकाओ’ विशेष अभियान को पूरे जोर-शोर के साथ आगे बढ़ाया। अभियान का उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को व
.
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया नेतृत्व, लोगों से की अपील
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वयं अभियान में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ की कॉलोनियों में पहुंचे। उन्होंने लोगों से कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब हर पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ा हो।
उन्होंने जनता से यह भी आग्रह किया कि परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य का नाम सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ें। घर में मौजूद किसी भी व्यक्ति का नाम न छूटने दें। मतदाता पुनरीक्षण टीम को पूरा सहयोग दें।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा का यह अभियान महज़ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक सहभागिता का बड़ा जन-आंदोलन है।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कैसरबाग क्षेत्र में संभाला मोर्चा
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैसरबाग कोतवाली के पास की कॉलोनियों में जाकर अभियान की गति बढ़ाई। उन्होंने घर-घर दस्तक देकर निवासियों से बातचीत की और बताया कि नाम जुड़वाने की अंतिम तारीख नजदीक है, इसलिए आवश्यक दस्तावेज समय रहते तैयार रखें।
बृजेश पाठक ने कहा कि कई लोग पता बदलने, नौकरी में व्यस्तता या जानकारी के अभाव में अपना नाम जुड़वाने से चूक जाते हैं।
टीम के आने पर फॉर्म 6, 7 और 8 के विकल्पों को ध्यान से समझें और जरूरत के अनुसार भरें। नए मतदाताओं, खासकर युवाओं, को सूची में जोड़ना अभियान की मुख्य प्राथमिकता है।
बीजेपी लखनऊ महानगर के द्वारा चलाया जा रहा कुंडी खटकाओ अभियान।
वरिष्ठ नेताओं और महानगर इकाई की सक्रिय मौजूदगी
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग वार्डों में अभियान की जिम्मेदारी संभाली। महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संपर्क बढ़ाते हुए लोगों को मतदाता हेल्पलाइन, ऑनलाइन पोर्टल और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी।
द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान में प्रत्येक बूथ को लक्ष्य सौंपा गया है और कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करना है कि किसी भी घर में मतदाता सूची से जुड़ी कोई चूक न रह जाए।
