Bihar Weather News: सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, इन जिलों ने कोहरे के कारण राहगीर परेशान; जानिए मौसम का हाल h3>
बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार सुबह पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कोसी प्रमंडल के कई जिलों में उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाओं के तेज होने से कनकनी बढ़ गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक कई इलाकों में पारा नीचे लुढ़का है, जिससे सुबह-सुबह ठिठुरन बढ़ गई। इतना ही नहीं उत्तर और उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में शनिवार की सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में दृश्यता काफी कम हो गई। पूर्णिया में न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे कम रही। कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना पड़ा।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News