Advertising
<

जोधपुर के स्कूल में 25-साल की शैक्षणिक यात्रा का जश्न: आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल में हुआ सिल्वर जुबली फंक्शन ​​ – Jodhpur News

0
जोधपुर के स्कूल में 25-साल की शैक्षणिक यात्रा का जश्न:  आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल में हुआ सिल्वर जुबली फंक्शन ​​ – Jodhpur News

जोधपुर के स्कूल में 25-साल की शैक्षणिक यात्रा का जश्न: आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल में हुआ सिल्वर जुबली फंक्शन ​​ – Jodhpur News

जोधपुर के आवर लेडी ऑफ पिलर कॉन्वेंट स्कूल के 25 साल की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा का जश्न ‘सिल्वर जुबली’ समारोह पर आध्यात्मिक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और आमंत्रित अतिथियों ने भ

.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिशप जॉन कारवालों ने शिरकत की और विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हुए शिक्षा को ‘चरित्र निर्माण का माध्यम’ बताया।​​

गेस्ट ऑफ ऑनर सिस्टर लूसी ने स्कूल के विकास में सभी टीचर्स और अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा- 25 सालों की इस यात्रा में शिक्षक, नॉन-टीचिंग स्टाफ और पेरेंट्स ने मिलकर संस्था को मजबूत आधार दिया है।​

स्टूडेंट्स की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नजर आई संपूर्ण भारतीय संस्कृति की झलक।

25 साल की यात्रा और आगे की रूपरेखा

Advertising

स्कूल की मैनेजर सिस्टर योवाना ने संस्था की शुरुआत से लेकर अब तक की यात्रा को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि स्कूल ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया है। उन्होंने भविष्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी-बेस्ड लर्निंग और वैल्यू एजुकेशन को और मजबूत करने की योजनाओं का उल्लेख किया।​

स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मयूरी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया- बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का परिणाम लगातार बेहतर रहा है। कई स्टूडेंट्स ने जिला एवं राज्य स्तर की शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगिताओं में स्थान बनाया है। उन्होंने सांस्कृतिक, खेलकूद और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में छात्रों की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रखा।​​

स्कूली स्टूडेंट्स ने हैरत अंगेज प्रस्तुतियों से शारीरिक व मानसिक सुदृढ़ता की अहमियत बताई।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आध्यात्मिक समापन

सिल्वर जुबली समारोह में विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्कूल की 25 साल की यात्रा को मंच पर सजीव कर दिया। नृत्य, समूह गीत, नाटक और थीम-बेस्ड परफॉर्मेंस ने दर्शकों का मन मोह लिया और बच्चों ने एकता, सेवा, करुणा और देशप्रेम जैसे संदेश दिए।​​

कार्यक्रम का समापन आशीर्वाद प्रार्थना और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे स्कूल परिवार ने इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाते हुए संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में और अधिक समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, चरित्र निर्माण और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम जारी रखा जाएगा।​

देखें सिल्वर जुबली समारोह की झलकियां…

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News