सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में ड्यू पेपर वालों को मौका: 1 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, परीक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना – Udaipur News h3>
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2025-26 सत्र के लिए स्पेशल मौका दिया है ताकि ड्यू चल रहे पेपर के लिए 1 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन माध्यम से एग्जाम फॉर्म भर सकेंगे।
उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में प्रशासन ने पूर्व वर्षों के ड्यू के चले रहे पेपर के कारण परीक्षा आवेदन से वंचित रहे स्टूडेन्ट्स को को बड़ी राहत दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2025-26 सत्र के लिए स्पेशल मौका दिया है ताकि ड्यू चल रहे पेपर के
.
डिप्टी रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश कुमार बारबर ने बताया कि कार्यवाहक कुलपति प्रो. बीपी सारस्वत के निर्देशानुसार विभिन्न श्रेणी के परीक्षार्थियों को राहत दी है। परीक्षा सत्र 2022-23 में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए और एलएलबी द्वितीय वर्ष उत्तीर्ण छात्र सत्र 2025-26 में नियमित प्रवेश की स्थिति में तृतीय वर्ष की परीक्षा नियमित विद्यार्थी के रूप में दे सकेंगे। वहीं बीए और बीकॉम द्वितीय वर्ष (स्वयंप्रवर्ती) के विद्यार्थी तृतीय वर्ष की परीक्षा सेल्फ स्टार्टर रूप में सम्मिलित हो सकेंगे।
सत्र 2019-20 से 2021-22 के बीच स्नातक तृतीय वर्ष के कुछ प्रश्न पत्र लंबित रहने के कारण डिग्री पूर्ण नहीं कर पाए विद्यार्थियों को भी पूर्व व स्वयंप्रवर्ती विद्यार्थी के रूप में परीक्षा में बैठने की मंजूरी दी गई है, ऐसे अभ्यर्थियों से सामान्य शुल्क के साथ 3 हजार रुपए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
इसी प्रकार सत्र 2014-15 से 2018-19 के बीच तृतीय वर्ष के बकाया प्रश्न पत्र वाले विद्यार्थियों को भी अंतिम अवसर दिया गया है, जिनसे 5000 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। सत्र 2019-20 से 2022-23 के मध्य स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के बकाया प्रश्न पत्र या अनुत्तीर्ण परीक्षाओं वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह अवसर उपलब्ध रहेगा। इनके लिए अतिरिक्त शुल्क 3000 रुपये निर्धारित किया गया है।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एनुअल मेथर्ड के अंतर्गत 2014-15 के बाद से जिन विद्यार्थियों की अटेंडेंस ड्यू परीक्षाओं के कारण नहीं पाई, उन्हें एक अंतिम विशेष मौका परीक्षा सत्र 2025-26 में मिलेगा।विस्तृत जानकारी और आगे की अपडेट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।
