केंद्रीय मंत्री, सांसद और नेताओं ने खींचा रस्सा: वीडी शर्मा बोले- पारंपरिक खेलों को मिलेगा नया जीवन, सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ – Katni News h3>
कटनी में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कटनी के फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में सांसद खेल महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा। इसका उद्देश्य खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है। महोत्सव का सम
.
कार्यक्रम की शुरुआत खेल ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद स्कूली बच्चों एवं खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट निकाला, जिसकी सलामी अतिथियों ने ली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरुगन ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और दृढ़ संकल्प जैसे जीवन कौशल सीखने के लिए खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
सांसद बोले— पारंपरिक खेलों को मिलेगा नया जीवन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह आयोजन उन पारंपरिक खेलों के विकास में मील का पत्थर बनेगा, जिनमें गांव-शहर में अपार प्रतिभाएं छिपी हैं। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी क्रांति गौड़ का उदाहरण देकर खेलों के बढ़ते महत्व पर खुशी जताई। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के करीब 70,000 खिलाड़ियों ने इस महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
इस मौके पर वन और पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ. सतेंद्र सिंह लोहिया और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केदार जाधव भी मंच पर उपस्थित थे। इनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल से शुरुआत
अतिथियों ने महिला कबड्डी मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। इसके बाद कुश्ती एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों के उत्साह ने दर्शकों का मन मोह लिया।
रस्सा खींच में जनप्रतिनिधियों ने दिखाया दम
रस्साखींच प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा रस्सा खींचकर किया गया। जनप्रतिनिधियों की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।



