Advertising
Home Top stories बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे IGM में पहुंचेंगी आज: श्रीकृष्ण की लीलाओं...
Advertising
<

बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे IGM में पहुंचेंगी आज: श्रीकृष्ण की लीलाओं पर बेस्ड नाटिका करेंगी प्रस्तुत, कुरुक्षेत्र महोत्सव कार्यक्रम – Kurukshetra News

0
बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे IGM में पहुंचेंगी आज:  श्रीकृष्ण की लीलाओं पर बेस्ड नाटिका करेंगी प्रस्तुत, कुरुक्षेत्र महोत्सव कार्यक्रम – Kurukshetra News


बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे IGM में पहुंचेंगी आज: श्रीकृष्ण की लीलाओं पर बेस्ड नाटिका करेंगी प्रस्तुत, कुरुक्षेत्र महोत्सव कार्यक्रम – Kurukshetra News

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे IGM में कृष्ण नाट्य करेंगी प्रस्तुत।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) में आज सोमवार से मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। एक दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों हर दिन बॉलीवुड, सूफी और टीवी कलाकार अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रस्तुति देंगे।

.

आज पहले ही दिन शाम को बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे (60) अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगी। वे भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी दिव्य लीलाओं को जीवंत करने की कोशिश करेंगी। वे श्रीकृष्ण की लीलाओं पर बेस्ड नृत्य नाटिका से प्रस्तुत करेंगी। इस प्रस्तुति को गीता ग्रुप ऑफ आर्ट्स के सहयोग से तैयार किया गया है। इसके निर्देशक अर्पित शर्मा और प्रांजलि हैं।

पद्मिनी कोल्हापुरे IGM में आने के लिए वीडियो किया शेयर।

महोत्सव में आने को लेकर उत्साहित

Advertising

महोत्सव में आने को लेकर पद्मिनी कोल्हापुरे काफी उत्साहित है। कुछ दिन पहले अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, जय श्रीकृष्णा। कुरुक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 24 नवंबर को कृष्ण नाट्य प्रस्तुति देने आ रही हूं। गीता ग्रुप ऑफ आर्ट्स के साथ… इसके निर्देशक अर्पित शर्मा और प्रांजलि को इस शो में मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद। डायरेक्टर जनरल, आर्ट एंड कल्चर अफेयर्स।

भक्ति और कला की धरोहर

80 के दशक की आइकोनिक अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे का नाम ही रोमांस, संगीत और नृत्य से जुड़ा रहा। उनका जन्म एक संगीतमय परिवार में हुआ। उनके पिता प्रसिद्ध संगीतकार पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे थे। बचपन से ही उन्होंने चाइल्ड सिंगर के रूप में सफर शुरू किया।

2024 में गाया मेरे कन्हैया

2024 में रिलीज हुए उनके भजन मैं तेरी आंखों में डूबी रहूं मेरे कन्हैया उनके फैन के दिलों में बस गया। यह भजन उनकी कृष्ण भक्ति को भी दिखाता है। पुरानी फिल्मों में भी उनका कृष्ण धरती पे आजा तू गीत के साथ उनका भगवान कृष्ण से जुड़ाव दर्शाता है।

परंपरा का सिलसिला

पिछले साल मीनाक्षी शेषाद्री ने द्रौपदी डांस ड्रामा से दर्शकों को दिल जीता था। 2019 में अमीषा पटेल ने देवी रुक्मिणी के विवाह पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने रुक्मिणी का और अर्पित शर्मा ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था।

पिछले साल मीनाक्षी शेषाद्री ने

ड्रीम गर्ल भी दे चुकीं प्रस्तुति

साल 2016 में ‘ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दी थी। उन्होंने द्रौपदी नृत्य प्रस्तुति से महोत्सव में रस भर दिया था। आज भी उनकी तस्वीरें महोत्सव का आकर्षण बनी हुई हैं। इस बार पद्मिनी कोल्हापुरे की एंट्री से महोत्सव का रंग और भी निखर जाएगा।

Advertising