Advertising
Home Top stories इंदौर वंदे भारत 16 कोच के साथ हुई रवाना: कोच बढ़ने...
Advertising
<

इंदौर वंदे भारत 16 कोच के साथ हुई रवाना: कोच बढ़ने का यात्रियों को मिला फायदा, 1124 से ज्यादा हो गई सीटें – Indore News

0
इंदौर वंदे भारत 16 कोच के साथ हुई रवाना:  कोच बढ़ने का यात्रियों को मिला फायदा, 1124 से ज्यादा हो गई सीटें – Indore News

इंदौर वंदे भारत 16 कोच के साथ हुई रवाना: कोच बढ़ने का यात्रियों को मिला फायदा, 1124 से ज्यादा हो गई सीटें – Indore News

इंदौर-नागपुर वंदे भारत 24 नवंबर यानी आज सुबह 16 कोच के साथ संचालित होना शुरू हो गई है। इंदौर से आज सुबह यह ट्रेन 16 नए कोच के साथ रवाना हुई। वर्तमान में यह ट्रेन 8 कोच के साथ चलाई जा रही है। इंदौर नागपुर वंदे भारत में आठ कोच अतिरिक्त होने से बैठक क्ष

.

इंदौर से आज वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे 16 कोचों के साथ रवाना हुई। ट्रेन उज्जैन 6.50, भोपाल 9.10, नर्मदापुरम 10.22, इटारसी 10.45, बैतूल 11.58 और नागपुर दोपहर 2.35 बजे पहुंचेगी। नागपुर से यह ट्रेन दोपहर 3.20, बैतूल 5.23, इटारसी 7.00, नर्मदापुरम 7.22, भोपाल 8.38, उज्जैन 10.40 और इंदौर रात 11.50 बजे पहुंचेगी। इंदौर से नागपुर के लिए चलने वाली वंदे भारत को रेलवे ने 16 कोच से चलाने का निर्णय लिया था। कोच बढ़ाने का निर्णय रेलवे बोर्ड की कमेटी ने लिया था। रेलवे बोर्ड ने अगस्त–सितंबर में वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी और पैसेंजर डिमांड के संबंध में सभी जोन और मंडलों से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद देशभर में चल रही सात वंदे भारत ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला लिया गया था।

इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस।

नए कोच से 1124 सीटें हुईं

मंडल ने बढ़ती संख्या में यात्रियों और टिकट की कमी को प्रमुख मुद्दा बताया था। वर्तमान में इंदौर–भोपाल वंदे भारत 8 कोच की है, जिसमें कुल 530 सीटें हैं। इसमें 52 सीटें एक्जीक्यूटिव क्लास में और शेष चेयर कार कोच में हैं। नए कोच के जुड़ने से इस ट्रेन में सीटों की संख्या भी 1124 से अधिक हो गई। पहले ट्रेन के सी-1 और सी-7 कोच में कुल 88 सीटें थी। सी-2 से सी-6 तक के पांच कोच में प्रत्येक में 78 सीटें थी, कुल 390 सीटें। बी-1 कोच (एक्जीक्यूटिव क्लास) में 52 सीटें थी। इन सीटों की संख्या अब दोगुनी हो गई है।

Advertising

27 जून से हुई थी इंदौर-भोपाल ट्रेन की शुरुआत इंदौर और भोपाल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 27 जून को हुई थी। ट्रेन इंदौर से भोपाल तक के सफर में सिर्फ उज्जैन में 5 मिनट के लिए रुकती है। इससे पहले इंदौर-भोपाल के बीच सबसे तेज ट्रेन इंदौर–जबलपुर एक्सप्रेस थी, जो 3 घंटे 55 मिनट में यह दूरी तय करती थी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising