Advertising
Home Top stories 101 ट्रैक्टरों पर निकली किसान के बेटे की अनोखी बारात: महंगी...
Advertising
<

101 ट्रैक्टरों पर निकली किसान के बेटे की अनोखी बारात: महंगी गाड़ियों के दौर में किसान ने पेश की मिसाल, एक किलोमीटर लंबा था काफिला – Nagaur News

0
101 ट्रैक्टरों पर निकली किसान के बेटे की अनोखी बारात:  महंगी गाड़ियों के दौर में किसान ने पेश की मिसाल, एक किलोमीटर लंबा था काफिला – Nagaur News

101 ट्रैक्टरों पर निकली किसान के बेटे की अनोखी बारात: महंगी गाड़ियों के दौर में किसान ने पेश की मिसाल, एक किलोमीटर लंबा था काफिला – Nagaur News

लंबी और महंगी गाड़ियों में बारात ले जाने के फैशन के इस दौर में राजस्थान के एक किसान ने अपने बेटे की बारात 101 ट्रैक्टरों पर निकालकर सबको चौंका दिया। डीडवाना कुचामन जिले के हिरानी निवासी किसान दयाल राम डोडवाडिया के बेटे महेंद्र की बारात शनिवार 22 नवंब

.

सजे धजे ट्रैक्टर पर सवार दूल्हा

किसान की पहचान ट्रैक्टर इसीलिए ट्रैक्टर पर बारात

जहां आजकल हेलीकॉप्टर में बारात ले जाने का चलन है, वहीं यह अनूठी बारात चर्चा का विषय बनी रही। दूल्हे के ताऊ बुद्धाराम डोडवाड़ी ने बताया कि 22 वर्षीय महेंद्र डोडवाडिया की शादी भैरूपुरा गांव निवासी सुमन के साथ हुई। दूल्हा महेंद्र खुद सजे-धजे ट्रैक्टर पर सवार होकर बारात के काफिले में सबसे आगे चल रहा था। एक किलोमीटर से अधिक लंबा ट्रैक्टरों का यह काफिला करीब 11 किलोमीटर दूर दुल्हन के घर भैरूपुरा पहुंचा।

बारात में पहुंचे ट्रैक्टर

Advertising

खेती बाड़ी से जुड़ाव का संदेश

बारात को देखने के लिए रास्ते भर लोग उमड़ पड़े। दूल्हे महेंद्र ने बताया कि वह किसान परिवार से हैं और ट्रैक्टर किसान की पहचान है, इसीलिए 101 ट्रैक्टरों पर बारात निकाली गई। दूल्हे के पिता, किसान दयाल राम डोडवाडिया ने बताया कि वे खेती-बाड़ी का काम करते हैं और धरती पुत्र किसानों की पहचान ट्रैक्टर ही है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद इस बारात के माध्यम से किसान साथियों को साथ ले जाना था, इसीलिए सभी किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ बारात में शामिल हुए।

ट्रैक्टरों पर बैठे बाराती

शादी के आमंत्रण देते वक्त ट्रैक्टर का लाने का निवेदन

डोडवाड़ीया परिवार पूरी तरह से खेती से जुड़ा है। परिवार के हर सदस्य के पास एक दो ट्रैक्टर हैं और सभी को विवाह आमंत्रण के साथ ही शादी में ट्रैक्टर लेकर चलने को कहा गया था। साथ ही जिन रिश्तेदारों के पास ट्रैक्टर थे उनको भी ट्रैक्टर से बारात निकालने की बात कही गई थी।

महिलाएं भी ट्रैक्टर पर

महंगी गाड़ियां छोड़ दूल्हे सहित पूरी बारात ट्रैक्टर पर

शादी की खास बात यह रही कि पूरी बारात ट्रैक्टरों पर ही निकाली गई। यहां तक कि खुद दूल्हा भी सजे धजे ट्रैक्टर पर ही सवार होकर दुल्हनिया को लेने गया था। यहां तक कि महिलाएं भी ट्रैक्टरों पर सवार नजर आई।

450 बाराती हुए थे शामिल

बारात में 450 बाराती शामिल थे जिनमें से सभी लगभग ट्रैक्टरों पर ही सवार होकर बारात में शामिल हुए थे। केवल परिवार की कुछ महिलाओं के लिए अलग से 10- 12 अन्य गाड़ियां बारात में शामिल हुई थी।

चचेरे भाई और ताऊ का आइडिया

ट्रैक्टरों से बारात ले जाने का यह आइडिया दूल्हे के चचेरे भाई कमलकांत और ताऊ बुधाराम का था। जिन्होंने दूल्हे के पिता को शुरू से ही इसके लिए बोला था। भतीजे और बड़े भाई की बात पर दूल्हे के पिता दयालराम सहर्ष राजी हो गए। कमलकांत भाजपा में चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हैं जबकि ताऊ बुधाराम पेशे से सरकारी शिक्षक हैं।

दूल्हा बी एड कर रहा दुल्हन दसवीं पास

ट्रैक्टरों से बारात लेकर पहुंचा दुल्हा महेंद्र फिलहाल बीएड कर रहा है जबकि दुल्हन सुमन ने 10वीं तक की शिक्षा हासिल की हुई है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising