Advertising
Home Top stories सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बरखेड़ा में यूनिटी मार्च: एकता...
Advertising
<

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बरखेड़ा में यूनिटी मार्च: एकता और अखंडता का संदेश दिया, विधायक स्वामी प्रवक्तानंद मौजूद रहे – Pilibhit News

0
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बरखेड़ा में यूनिटी मार्च:  एकता और अखंडता का संदेश दिया, विधायक स्वामी प्रवक्तानंद मौजूद रहे – Pilibhit News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बरखेड़ा में यूनिटी मार्च: एकता और अखंडता का संदेश दिया, विधायक स्वामी प्रवक्तानंद मौजूद रहे – Pilibhit News

पीलीभीत6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया गया। पदयात्रा ज्योहरा कल्याणपुर से शुरू होकर जूनियर हाईस्कूल ग्राउंड तक पहुंची, जहां जनसभा का आयोजन हुआ।

मार्च का नेतृत्व बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य, जिलाध्यक्ष संजईव प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक पदयात्रा में शामिल हुए।

पदयात्रा के दौरान मार्ग में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नागरिकों ने सरदार पटेल को नमन करते हुए देश की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनका स्वागत युवा कल्याण विभाग ने किया।

जनसभा में संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने का उनका प्रयास आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सौहार्द, एकजुटता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की।

Advertising

प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने स्वदेशी अपनाने और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य ने लोगों से जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर भाजपा सरकार को मजबूत करने के लिए एकजुट रहने की अपील की।

आयोजन में ब्लॉक प्रमुख अशोक गंगवार ने जलपान की व्यवस्था की, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजपाल ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर रेखा सिंह परिहार, अभिषेक सिंह गोल्डी, अमनदीप मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, जिला संयोजक दिनेश पटेल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising