Advertising
<

जगराओं में कूड़े के पहाड़ पर फूटा लोगों का गुस्सा: नगर कौंसिल ऑफिस गेट पर दिया धरना, रास्ते बंद किए; कूड़ा हटाने की मांग – Jagraon News

0
जगराओं में कूड़े के पहाड़ पर फूटा लोगों का गुस्सा:  नगर कौंसिल ऑफिस गेट पर दिया धरना, रास्ते बंद किए; कूड़ा हटाने की मांग – Jagraon News

जगराओं में कूड़े के पहाड़ पर फूटा लोगों का गुस्सा: नगर कौंसिल ऑफिस गेट पर दिया धरना, रास्ते बंद किए; कूड़ा हटाने की मांग – Jagraon News

कूड़े के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग।

लुधियाना के जगराओं में डिस्पोजल रोड पर खड़े कूड़े के पहाड़ों को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा है। कूड़े को हटाने की मांग को लेकर पिछले 18 दिन से जारी धरने के बावजूद प्रशासन की “कुंभकर्णी नींद” न टूटने पर स्थानीय लोग काफी नाराज हैं। इसी कारण उन्होंने आज न

.

धरने के चलते कौंसिल में काम करवाने आए कई लोग कार्यालय के अंदर ही फंस गए। धरनार्थियों ने नगर कौंसिल और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कूड़े के पहाड़ से लोग परेशान

दरअसल, डिस्पोजल रोड पर लंबे समय से कूड़े का विशाल डंप लगा हुआ है, जिससे आसपास रह रहे लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। कूड़े के ढेर के कारण सड़क लगभग बंद हो चुकी है। कौंसिल द्वारा रात के समय कचरे में आग लगाने से उठने वाला धुआं लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल बना देता है।

Advertising

बदबू और संक्रमण के डर से स्थानीय लोग लगातार परेशान हैं और बरसात में गीले कूड़े से उठने वाली दुर्गंध कई किलोमीटर तक फैल जाती है।

प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

धरना खत्म करवाने की कोशिश में कौंसिलः सरपंच

अगवाड़ ख्वाजा बाजू के सरपंच बलजिंदर सिंह ने बताया कि कूड़ा हटवाने की मांग के चलते सड़क को दोनों ओर से बंद किया गया था। दूसरे दिन अधिकारियों ने आश्वासन देकर एक तरफ का रास्ता खुलवा दिया।

तीसरे दिन स्कूल बच्चों के लिए रास्ता खोला गया। चौथे दिन कुछ ट्रालियां उठाकर “धरना खत्म करवाने का ड्रामा” किया गया। सरपंच ने बताया कि जितना कूड़ा उठाया जाता, उससे अधिक नगर में इकट्ठा कर फिर वहीं फेंक दिया जाता।

सरपंच का नगर कौंसिल पर गंभीर आरोप

सरपंच ने आरोप लगाया कि नगर कौंसिल जानबूझकर कूड़े का डंप खत्म नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यह डंप उनके घरों, धार्मिक स्थलों तथा शहर के दो बड़े मंदिरों और गोशाला के बिल्कुल पास है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं।

सिलसिलेवार तरीके से जानें पूरा मामला…

  • बुजुर्ग महिला पर आवारा पशुओं के हमले से भड़के लोगः डिस्पोजल रोड पर लगे कूड़े के ऊंचे-ऊंचे ढेरों पर रोजाना आवारा पशु कचरा खाने पहुंच जाते थे। 19 दिन पहले, देर शाम सब्जी मंडी से घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला पर आवारा पशुओं ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया।
  • सरपंच ने बुलाया बंदः घटना के बाद अगवाड़ ख्वाजा बाजू के सरपंच बलजिंदर सिंह ने सोमवार सुबह सड़क को दोनों ओर से बंद कर धरना शुरू कर दिया। जैसे ही धरने की जानकारी शहर में फैली, लोग बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने लगे।
  • कूड़े के खिलाफ धरनाः धरना तब विशाल रूप ले गया जब चार स्कूलों के बच्चे और उनके टीचरों ने भी समर्थन में धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक कूड़े के पहाड़ पूरी तरह खत्म नहीं होते, धरना खत्म नहीं किया जाएगा।
  • कई नेता धरने में शामिल हुएः इस बीच, बुधवार को भाजपा नेता गेजा राम ने शहर की बदहाली की जिम्मेदारी आप विधायक पर डालते हुए उन्हें “फेल विधायक” करार दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं को छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों के कई नेता भी धरने में शामिल होने लगे।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News