Advertising
<

जालंधर में फ्रूट-वाले पर हमले का विडियों आया सामने: शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, कैबिनेट-मंत्री के बेटे के फोन पर पहुंची पुलिस – Jalandhar News

0
जालंधर में फ्रूट-वाले पर हमले का विडियों आया सामने:  शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, कैबिनेट-मंत्री के बेटे के फोन पर पहुंची पुलिस – Jalandhar News

जालंधर में फ्रूट-वाले पर हमले का विडियों आया सामने: शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, कैबिनेट-मंत्री के बेटे के फोन पर पहुंची पुलिस – Jalandhar News

फ्रूट की दुकान पर हमला करते हुए युवक।

जालंधर के थाना 2 के अंतर्गत चिक चिक चौक के पास आदर्श नगर में वीरवार देर रात एक बार फिर गुंडागर्दी का मामला सामने आया। फल की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति पर 10 से अधिक युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों

.

फ्रूट की दुकान वाला बोला पहले हमले की शिकायत देने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते दूसरी बार हमला किया गया। दूसरे हमले के बाद पुलिस को सुचना कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के बेटे ने तब आई पुलिस वहा मैजूद लोगों का कहना है पहली बार हुए हमले पर पुलिस ने कार्रवाई की होती गरीब गरीब फ्रूट वाले बचाव हो सकता था।

लोगों का आरोपपहली वारदात पर कार्रवाई नहीं, इसलिए फिर हमला

स्थानीय लोगों ने बताया कि यही आरोपी एक दिन पहले बुधवार रात भी एक मजदूर परिवार पर हमला कर चुके थे। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने की वजह से आरोपी दोबारा हथियारों से लैस होकर पहुंचे और फल विक्रेता को सड़क पर पटक-पटक कर घायल कर फरार हो गए।

Advertising

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगम के बेटे ने दी पुलिस को सुचना

घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के बेटे अतुल भगत ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की जानकारी स्थानीय काउंसलर नितिन कोहली को दी गई। उन्होंने तुरंत पुलिस कमिश्नर से बात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अतुल भगत और चंदन भगत मौके पर पहुंचे, पीड़ित परिवार को दिलाया भरोसा

घटना की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पुत्र अतुल भगत और भतीजे चंदन भगत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।चंदन भगत ने थाना प्रभारी को सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश देने की मांग की।

वहा मौजूद लोगों ने हमले का बनाय विडियो

जिस वक्त हमला करने के लिए युवक पहुंचे तो उन्होंने उसकी दुकान पर पड़ा फ्रूट सड़क पर बिखेरना शुरू की दिया तक पास के घर पर खड़े लोगों ने इस घटना का पुरा विडियो बनाया। जिस साफ देखा जा रहा उन लोगों को किसी का कोई डर नहीं सरेआम वो उसका फ्रूट सड़क खलार रहे थे। उसके​​ पास तेजधार हथियार भी दिख रहे जिसे वो साथ के गेट पर हमला करते भी दिखाई दे रहे है।उसकी दुकान कांडा भी उठा कर सड़क पर पटक रहे है। इस भीड़ भाड़ वाले इलाके में सरेआम बदमाशी हो रही है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस का डर इन लोगों में बिल्कुल भी नहीं है। सरेआम शहर में हथियार लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे हमला किया।

थाना प्रभारी का आश्वासन

थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि सभी आरोपियों को शुक्रवार सुबह तक हिरासत में ले लिया जाएगा और पीड़ित परिवार को पूरा न्याय दिलाया जाएगा।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News