बाराबंकी में ट्रैक्टर तालाब में गिरा, युवक की मौत: परिजनों ने नशे में चालक का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी – Ramnagar (Barabanki) News h3>
कृष्ण कुमार | रामनगर, बाराबंकी7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मृतक रवि शंकर रावत(फाइल फोटो)
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय रवि शंकर रावत की लखनऊ के मोहनलालगंज में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मृत्यु हो गई। रवि मोहनलालगंज स्थित एक इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह चार अन्य मजदूरों के साथ इंटरलॉकिंग टाइल्स उतारकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहा था।
ट्रैक्टर चालक कीलापरवाही से भागूखेड़ा–सिसेंडी मार्ग पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर दूर एक तालाब में जा गिरा। ट्रॉली पलटने से रवि ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रोते-बिलखते परिजन।
Advertising
घायलों का इलाज जारी
सूचना मिलने पर मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी ने रवि को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकलवाया और सीपीआर देकर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। इस हादसे में संदीप, शिवराम और संतोष नामक तीन अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद से फरार चालक की तलाश की जा रही है।
चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
रवि के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर चालक नशे में था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। शुक्रवार सुबह जब रवि शंकर रावत का शव निजामुद्दीन पुर गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। इंटरलॉकिंग फैक्ट्री के मालिक भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और परिजन दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ट्रैक्टर पर मौजूद संतोष कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक दीपक शराब के नशे में ट्रैक्टर चला रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उनके तीन साथी घायल हो गए, जबकि रवि शंकर रावत की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष ने बताया कि वे लोग रवि शंकर के गांव में उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने आए हैं।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News