Advertising
<

भाषण पर फिर घिरे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष: पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह पर ​दिए बयान पर अनुसूचित जाति कमिश्नर ने 6 तक मांगा जवाब – Chandigarh News

0
भाषण पर फिर घिरे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष:  पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह पर ​दिए बयान पर अनुसूचित जाति कमिश्नर ने 6 तक मांगा जवाब – Chandigarh News

भाषण पर फिर घिरे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष: पूर्व गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह पर ​दिए बयान पर अनुसूचित जाति कमिश्नर ने 6 तक मांगा जवाब – Chandigarh News

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग तरनतारन की जन सभा में संबोधित करते हुए।

तरनतारन उपचुनाव के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का एक और बयान चर्चा में है। उनकी तरफ से स्वर्गीय बूटा सिंह को गृह मंत्री बनाए जाने पर उनके बारे में मजहबी सिख और काले रंग का होने पर गुस्सा जाहिर किया जा रहा है।

.

उनके बयान पर शिरोमणि अकाली दल बादल, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बयान जारी किया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति कमिशन की तरफ से भी नोटिस जारी किया गया है। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को 6 अक्टूबर तक जवाब देने को कहा है, इसके अलावा तरनतारन के रिटर्निंग अफसर से भी 4 अक्तूबर को नोटिस दिया है।

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी जानकारी देते हुए।

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने लिया संज्ञान पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर एक चुनावी रैली के दौरान दिवंगत गृह मंत्री बूटा सिंह के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा का स्वत: संज्ञान लिया है। जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और लुधियाना से लोकसभा सदस्य देश के दिवंगत गृह मंत्री और दलित नेता बूटा सिंह के प्रति रंग और जाति आधारित टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से 6 नवंबर, 2025 को जवाब तलब किया है तथा तरनतारन के रिटर्निंग अधिकारी से भी 4 नवंबर, 2025 को इस संबंध में रिपोर्ट तलब की गई है।

Advertising

शिरोमणि अकाली दल नेता राजविंदर सिंह धर्मकोट अपनी प्रतिक्रिया देते हुए।

शिरोमणि अकाली नेता भी हुए आग बबूला शिरोमणि अकाली दल के नेता राजविंदर सिंह धर्मकोट का कहना है कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की तरफ से दलितों का मजाक उड़ाया गया है। उनकी तरफ से जात पात और रंग भेद की बात कही गई है। यह संविधान की धज्जियां उड़ाई गई हैं। जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। इस बार दलित भाईचारे से संबंधित लोग उन्हें वोट नहीं करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय तरुण चुग।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने भी उठाया मुद्दा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े समाज और वंचित वर्गों का घोर अपमान किया है। चुग ने कहा कि जिस तरह से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने चुनाव प्रचार के दौरान तरनतारन में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह का अपमान किया, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

चुग ने मांग की कि इस अमर्यादित टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों और वंचित वर्गों का केवल राजनीतिक उपयोग किया है, लेकिन उनके उत्थान के लिए कभी कोई ठोस काम नहीं किया।

कांग्रेस का इतिहास दिखाता है कि यह पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती आई है और जिनके नाम पर राजनीति की, उन्हीं का सबसे ज़्यादा अपमान किया है। चुग ने कहा कि वड़िंग की टिप्पणी केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि “यह बयान राष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला है और कांग्रेस को इसके लिए शर्मिंदा होकर देश से माफी मांगनी चाहिए।

वडिंग के बयान का जो वीडियो वायरल हो रहा है

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक जनसभा में कहा है कि सुना है बूटा सिंह का नाम, एक बूटा सिंह होता था, मजहबी सिंह, बाल्मीकि मजहबी सिंह, चारा डालता था, बानी में आता है रंगरेटे गुरु के बेटे, कांग्रेस ने देश का गृह मंत्री बनाया। उनके इस बयान को वायरल किया जा रहा है और इस पर ही विवाद हुआ है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News