लुधियाना में नौसरबाज ने घर जाकर दंपत्ति को ठगा: सोने के बदले दी पोटली, तीन दिन में पैसे डबल होने का दिया झांसा, दंपत्ति ने दबोचा – Ludhiana News h3>
नौसरबाज के बैग में से निकली पोटलियां व चिल्ड्रन बैंक के नोट।
लुधियाना में एक नौसरबाज ताजपुर रोड पर एक घर में घुसा और दंपत्ति को पैसा डबल करने का लालच दिया। नौसरबाज ने उनसे सोना लिया और एक पोटली पकड़ा दी। कहा कि पोटली तीन दिन तक मत खोलना। तीन दिन बाद पोटली में से सोने की कीमत की दुगनी राशि निकलेगी। दंपत्ति ने व
.
नौसरबाज ने उन्हें यह भी कहा कि 3500 रुपए दे दो, वो उनको फ्लैट भी दिला देगा। दंपत्ति ने उसे 3500 रुपए भी दे दिए। उसने बताया था कि वह कचहरी में काम करता है। सोमवार को दंपत्ति को कचहरी बुलाया था। दंपत्ति जब पोटली खोली तो उसमें से चिल्ड्रन बैंक के नोट निकले। दंपत्ति आज कचहरी आया तो उन्हें वह फिरोजगांधी मार्केट में मिल गया।
दंपत्ति ने आरोपी को दबोचा और उससे पैसे व सोना वापस मांगा। इतने में वहां पर भीड़ जमा हो गई। नौसरबाज ने उनसे कहा कि वो एटीएम से पैसे लेकर आ रहा है और कार वहीं पर छोड़कर भाग गया। दंपत्ति ने पुलिस को बुलाया और शिकायत दी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
रिंग, लॉकेट व 3500 रुपए ले गया नौसरबाज
फूल चंद ने बताया कि कुछ दिन पहले वह उनके घर पर आया था और कहा कि वो बाबा है। कचहरी में काम करता है और लोगों को फ्लैट दिलाता है। उसने कहा कि तुम्हारे घर में जितना सोना है वो दे दो और वो इसके बदले एक पोटली देगा, जिसे तीन दिन बाद खोलना होगा।
उसने बताया कि तीन दिन तक उन्होंने पोटली नहीं खोली। जब पोटली खोली तो उनके होश उड़ गए। नौसरबाजी ने उसमे चिल्ड्रन बैंक के नोट रखे थे। उन्होंने बताया कि वह उनकी एक रिंग, लॉकेट व 3500 रुपए नकद लेकर चले गया।
कचहरी बुलाया था तो उसे ढूंढने आए
फूलचंद ने बताया कि नौसरबाज ने उन्हें सोमवार को कचहरी बुलाया था और कहा था कि फ्लैट के लिए फार्म भर देंगे। उन्होंने बताया कि जब वो कचहरी आए तो कहीं नहीं मिला। शाम को वह कार में फिरोजगांधी मार्केट के पास दिख गया। उसे वहीं पर दबोच लिया।
दोनों एक साथ करते थे मैकेनिक का काम
फूलचंद ने बताया कि वह मैकेनिक का काम करता है। नौसरबाज ने भी कुछ दिन मैकेनिक का काम किया तो वहीं से उसे जानता था। हालांकि उसका नाम पता नहीं है। उसने बताया कि उसी हल्की सी जान पहचान का फायदा उठाकर वो घर में घुसा। उसने बताया कि वो किराए पर रहते हैं। फ्लैट की बात सुनकर उसके झांसे में आ गए।
महिला बोली, फ्लैट का दिया था लालच
महिला मंजू ने बताया कि नौसरबाज व उसका पति चार पांच साल पहले एक साथ काम करते थे। उसके बाद वो अब मिला। उसने कहा कि घर लिया है या नहीं। पति ने कहा कि नहीं। इस पर उसने फ्लैट लेने का झांसा दे दिया।
दंपत्ति के बयान लेकर करेंगे कार्रवाई
थाना डिवीजन नंबर पांच के जांच अधिकारी ने बताया कि जब वो मौके पर पहुंचे तो यहां पर काफी भीड़ थी और लोगों ने एक कार को घेरकर रखा था। उन्होंने बताया कि नौसरबाज ने दंपत्ति के साथ ठगी की है। उसकी कार को कब्जे में ले लिया है और अब बयान लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
