विरासत गलियारा में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर चला: गिराई गई दुकान और घर, शुरू हुई गोरखपुर को संवारने की तैयारी – Gorakhpur News h3>
अभिजीत सिंह | गोरखपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में विरासत गलियारा निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। घंटाघर से नार्मल तिराहे तक सड़क की जद में आ रहे कई मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल, राजस्व अधिकारी और लोक निर्माण विभाग की टीमें पूरे क्षेत्र में तैनात रहीं।
रविवार से ही एसडीएम सदर दीपक गुप्ता और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू हुई।
जिन मकान और दुकानों की रजिस्ट्री पहले पूरी हो चुकी थी, उनके मालिकों ने सड़क में आने वाले हिस्सों को खुद नहीं हटाया था, जिससे गलियारा कार्य प्रभावित हो रहा था। रविवार को घंटाघर से पांडेयहाता तक अतिक्रमण हटाया गया था, जबकि सोमवार को अभियान का दायरा बढ़ाकर नार्मल तिराहे तक पहुंचा।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर
Advertising
कार्रवाई के दौरान घंटाघर से नार्मल तिराहे तक पूरे रास्ते पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया। जेसीबी की आवाज गूंजते ही सड़क किनारे लोग जमा होने लगे। कई लोग अपने मकान और दुकानों से सामान निकालने की कोशिश करते रहे, जबकि कुछ हाथों में कागज लेकर अधिकारियों से राहत की गुहार लगाते दिखे।
लोग दूर खड़े होकर देखते रहे गिरती दीवारें-दुकानें
जिन मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चला, वहां भावनात्मक नजारा देखने को मिला। लोग दूरी बनाकर खड़े रहे और अपनी दुकानों व घरों को टूटते हुए देखते रहे। धूल के गुबार के बीच कुछ लोगों की आंखें नम दिखीं। लोग अपने घरों की पहचान मिटते देख चुपचाप खड़े रहे।
गलियारे से हटाई जा रही हैं सभी बाधाएं
अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गलियारे में आ रही सभी बाधाओं को हटाया जा रहा है ताकि काम तेजी से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि विरासत गलियारा शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात सुधार का बड़ा प्रोजेक्ट है। अतिक्रमण हटने के बाद निर्माण गति पकड़ लेगा और क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News