कंप्यूटर ऑपरेटर एग्जाम में ATM कार्ड पर भी रोक: झांसी के 11 सेंटर पर 3,360 अभ्यर्थी आज होंगे शामिल, चश्में के लेंस काले हुए तो भी नहीं दे पाएंगे परीक्षा – Jhansi News h3>
झांसी में आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (लखनऊ) कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा कराने जा रहा है। गड़बड़ी की किसी भी आशंका को शून्य करने के लिए एग्जाम सेंटर के अंदर ATM कार्ड ले जाने पर भी रोक लगाई गई है। इतना ही नह
.
बता दें कि आज (शनिवार) कंप्यूटर ऑपरेटर की पोस्ट के लिए झांसी के 11 सेंटर पर एग्जाम होंगे। आज की इस परीक्षा में अलग-अलग जिलों से 3,360 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसको लेकर झांसी जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह की शिफ्ट 10 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
एग्जाम में नकल की गुंजाइश न रहे इसके लिए प्रशासन ने सभी संभावित नकल में मदद करने वालीं वस्तुओं को एग्जाम सेंटर के अंदर ले जाने पर रोक लगाई है। इसको लेकर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने नोटिफिकेशन जारी किया है। उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा में नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो निर्देश दिए गए हैं उनका सख्ती से पालन कराएं।
साथ ही सभी अधिकारियों को वह लिस्ट भी सौंपी गई है, जिसमें उन वस्तुओं के नाम हैं, जिनका इस्तेमाल कर नकल की जा सकती है। कहा कि प्रतिबंधित एक भी वस्तु एग्जाम हॉल के अंदर न ले जाने दी जाए। इनमें ATM, क्रेडिट कार्ड, काले लेंस के चश्में भी शामिल हैं। अभ्यर्थी केवल पेन, प्रवेश पत्र और ऑरिजनल पहचान पत्र (आधार कार्ड) के साथ ही एग्जाम सेंटर में प्रवेश कर पाएंगे।
इन चीजों के साथ पकड़े गए तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एग्जाम सेंटर के अंदर लिखिति/प्रिंटेड पेपर, कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, मोबाइल फोन, कैमरा, साधारण घड़ी, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, पर्स, काले चश्में, हैण्ड बैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, गुटखा जैसी चीजें लाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
