Advertising
Home Top stories DIG के नाम से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार: अलीगढ़ में...
Advertising
<

DIG के नाम से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार: अलीगढ़ में आरोपियों ने की थी साइबर ठगी, कानपुर-हमीरपुर के रहने वाले हैं आरोपी – Aligarh News

0
DIG के नाम से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार:  अलीगढ़ में आरोपियों ने की थी साइबर ठगी, कानपुर-हमीरपुर के रहने वाले हैं आरोपी – Aligarh News

DIG के नाम से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार: अलीगढ़ में आरोपियों ने की थी साइबर ठगी, कानपुर-हमीरपुर के रहने वाले हैं आरोपी – Aligarh News

पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अलीगढ़ में डीआईजी की डीपी लगाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी की डीपी लगातार व्यापारी को धमकाया था और उससे ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कराकर साइबर ठगी करी थी।

.

घटना की जानकारी होने पर डीआईजी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद साइबर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गांधीपार्क थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इनका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

पेट्रोलपंप के खाते में कराए थे रुपए ट्रांसफर

डीआईजी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने 17 अक्टूबर को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि आरोपियों ने डीआईजी प्रभाकर चौधरी की फोटो डीपी पर लगाकर पीड़ित को धमकाया और उससे ऑनलाइन रुपए दो अलग खातों में ट्रांसफर कराए।

Advertising

आरोपियों ने पेट्रोल पंप और एक अन्य संस्था के खाते में रुपए ट्रांसफर कराए थे। जिसके बाद आरोपियों ने यह रुपए निकाल लिए थे। आरोपियों ने पहले दो हजार रुपए फिर तीन हजार रुपए ट्रांसफर कराए थे। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पेट्रोल पंप में ही नौकरी करते हैं आरोपी

साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कानपुर और हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में कानपुर देहात के थाना मूसानगर के नया पुरवा निवासी गोविंद सिंह पुत्र मोहन सिंह और हमीरपुर जिले के थाना बुरारा निवासी गणपत सिंह उर्फ प्रीतू पुत्र फतेहबहादुर सिंह को गिरफ्तार किया है।

इसमें आरोपी गोविंद सिंह एक किसान सेवा केंद्र में काम करता था। जबकि दूसरा आरोपी गणपत पेट्रोल पंप में सेल्समैन के तौर पर काम कर रहा था। इसीलिए आरोपियों ने पेट्रोल पंप और किसान सेवा केंद्र का स्कैनर भेजकर रुपए मंगवाए थे और फिर इसे विड्राल करके अपने इस्तेमाल के लिए निकाल लिया था।

आरोपी के खिलाफ हैं 23 शिकायतें

एसपी क्राइम ममता कुरील ने बताया कि आरोपी गोविंद के खिलाफ 23 शिकायतें दर्ज हैं। जिसकी जांच की जा रही है। अन्य राज्यों और जिलों में भी संपर्क किया जा रहा है, क्योंकि आरोपी ने और भी कई साइबर फ्रॉड किए हैं। जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising