रेलवे के पूर्व अफसर के घर 25 लाख की चोरी: जीएम ऑफिस के पूर्व चीफ कंट्रोलर बने शिकार, सोने चांदी जेवरात किए पार – Prayagraj (Allahabad) News h3>
प्रयागराज12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रयागराज धूमनगंज थाना क्षेत्र के धर्मकांटा रोड स्थित रेलवे कॉलोनी से सटे इलाके में रविवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रिटायर्ड रेलवे अधिकारी हृदयेश कुमार योगेश्वर के बंद पड़े घर में घुसकर चोरों ने करीब 25 लाख रुपये के कीमती गहने और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते चोरों ने आराम से पूरी वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, हृदयेश कुमार योगेश्वर रेलवे के जीएम कार्यालय में चीफ कंट्रोलर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी पत्नी मृणालिनी गोस्वामी आईपीएम इंटरनेशनल स्कूल में लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत हैं। रविवार की शाम दोनों पति-पत्नी नैनी क्षेत्र में अपने भतीजे की सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। रात लगभग 11 बजे जब दोनों वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट पर लगा ताला गायब है। दरवाजा खोलते ही अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए कमरों के ताले टूटे हुए थे, अलमारियां खुली थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
उन्होंने तुरंत अपने पड़ोसी अमन कुमार मिश्रा को बुलाया और सामान की जांच शुरू की। तब पता चला कि घर से करीब 25 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने, जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है, गायब हैं। इसके बाद उन्होंने तत्काल धूमनगंज थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने टीम को बुलाकर घर से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फिलहाल पुलिस चोरी गए सामान की सूची तैयार कर रही है और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है।
Advertising
धूमनगंज थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
इस बड़ी चोरी की घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने की मांग की है।
खबरें और भी हैं…
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News