Chhath Puja: पटना समेत पूरे बिहार में श्रद्धालु देंगे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, जानिए कहां-क्या हो रहा h3>
12:48 PM, 27-Oct-2025
छठ घाट पर मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा। – फोटो : NEWS4SOCIAL
मुजफ्फरपुर में श्रद्धालुओं से मतदान करने की अपील
Advertising
मुज़फ्फरपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। अब कुछ ही घंटों बाद छठ व्रती घाटों पर पहुंचने लगेंगी। मुज़फ्फरपुर के 200 से अधिक घाटों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। सभी प्रमुख घाटों को सुंदर रूप से सजाया-संवारा गया है। शहर के प्रमुख सीढ़ी घाट, अखाड़ा घाट और आश्रम घाट को विशेष रूप से सजाया गया है। आज शाम को छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। नगर निगम प्रशासन की ओर से घाटों पर विशेष तैयारियाँ कराई गई हैं। छठ पूजा के साथ-साथ लोकतंत्र के महापर्व मतदान को लेकर भी नगर निगम प्रशासन द्वारा अपील की जा रही है। शहर के विभिन्न घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं से मतदान अवश्य करने की अपील की जा रही है।
12:11 PM, 27-Oct-2025
कांग्रेस प्रत्याशी अमित भूषण भी छठ कर रहीं
बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक अमिता भूषण बिना अन्न-जल ग्रहण किए छठ व्रत के दौरान भी जनता के बीच सक्रिय हैं। रविवार को उन्होंने अपने रामदीरी आवास पर खरना की पूजा संपन्न की और 36 घंटे के व्रत की शुरुआत की। पूजा के दौरान उन्होंने देशवासियों सहित बेगूसराय के लोगों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
11:32 AM, 27-Oct-2025
सहरसा में सज धज कर तैयार है छठ घाट। – फोटो : NEWS4SOCIAL
सहरसा में 197 घाटों में से 39 खतरनाक घाट
सहरसा में कुल 197 छठ घाट है, जिनमें 39 घाटों को चिन्हित कर खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। सभी घाटों पर दण्डाधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सदर अनुमंडल अन्तर्गत कुल 112 घाट है जबकि सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अन्तर्गत कुल 85 घाट है। खतरनाक की श्रेणी में अधिकतर वैसे घाट है जो कोसी नदी, तिलावे नदी सहित, नदी की उपधारा है।
11:12 AM, 27-Oct-2025
पटना डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का जायजा लिया। – फोटो : NEWS4SOCIAL
किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पटना में छठ घाट पर सुरक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर ली गई है। महिला, पुरुष पुलिस बल के साथ-साथ गस्ती पार्टी, पैदल लाठी पार्टी और पेट्रोलिंग गाड़ी को भी लगातार पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है। कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। सभी घाटों पर वॉच टावर भी लगाए गए हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील है कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी समस्या के लिए पुलिस से संपर्क करें।
10:28 AM, 27-Oct-2025
जिला प्रशासन की ओर से घाटों पर खास इंतजाम किए गए हैं। – फोटो : NEWS4SOCIAL
जिला प्रशासन की ओर छठ की तैयारी पूरी
पटना में जिला प्रशासन की ओर छठ की तैयारी पूरी कर ली गई है। दानापुर से लेकर पटना सिटी तक 109 गंगा घाट, 65 तालाब और 46 पार्कों में छठ हो रहा है। पटना में गंगा और सहायक नदी के लिए 500 से अधिक घाटों पर छठ हो रहा है। जिला प्रशासन की ओर से हर घाट पर स्वच्छता और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
10:04 AM, 27-Oct-2025
Chhath Puja: पटना समेत पूरे बिहार में श्रद्धालु देंगे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, जानिए कहां-क्या हो रहा
लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। पटना समेत पूरे बिहार में लाखों श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। श्रद्धालुओं जल में दूध डालकर सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य देंगे। सीएम नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री, राजनीतिक दल के नेता भी भगवान NEWS4SOCIALको अर्घ्य देंगे। रविवार रात को खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो चुका है। सोमवार सुबह से ही व्रती और उनके परिजन छठ का महाप्रसाद बनाने में जुट गए हैं। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से पटना की सड़कों को धोया जा रहा है। दोपहर तीन बजे से ही पटना समेत पूरे बिहार के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगे। हर गली-सड़कों पर बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा के छठ गीत बज रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहारवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews