आजमगढ़ में 21 कुंतल से अधिक मिलावटी मिठाई बरामद: कानपुर की मिलावटी मिठाइयों को खपाने की थी तैयारी, 120 किलो छेना तो 140 में मिल रहा था खोया – Azamgarh News h3>
आजमगढ़ में खाद्य विभाग की छापेमारी 21 कुंतल से अधिक मिलावटी मिठाइयां बरामद।
आजमगढ़ में खाद्य विभाग की टीम ने नरौली चौराहे पर मौर्या ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर छापेमारी करते हुए 21 क्विंटल से अधिक मिलावटी मिठाइयों को बरामद किया है। दीपावली के त्योहार पर आजमगढ़ जिले में कानपुर की मिलावटी मिठाइयों को खपाने की तैयारी थी। मौके से
.
आजमगढ़ में मिलावटी मिठाइयों के बारे में जानकारी देते सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार मिश्रा।
यह मिलावटी मिठाइयां हुई बरामद
दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में सिधारी थाना क्षेत्र के इस प्रतिष्ठान के बारे में खाद्य विभाग के अधिकारियों को लगातार मिलावटी मिठाइयों की बिक्री की सूचना मिल रही थी।
आजमगढ़ में मिलावटी मिठाई प्रतिष्ठान के बाहर बैठी खाद्य विभाग और पुलिस की टीम।
इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब छापेमारी की तो मौके से 18 क्विंटल 50 किलोग्राम मिलावटी बर्फी, एक कुंतल से अधिक पनीर 50 किलोग्राम से अधिक छेना, 50 किलोग्राम से अधिक पेड़ा, और 50 किलोग्राम से अधिक सोहन पापड़ी बरामद हुई है। कानपुर से आने वाली इन मिठाइयों को जिले के बड़ी संख्या में दुकानदारों के यहां सस्ती दरों पर डिलेवरी किया जाता था। जिले में छेने की मिठाइयों को 120 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से दुकानदारों को दिया जाता था।
आजमगढ़ में बरामद हुई 21 कुंतल से अधिक मिलावटी मिठाई।
जबकि खोए की मिठाइयों को 140 रुपया प्रति किलोग्राम की दर से दुकानदारों को दिया जाता था जिन्हें यह दुकानदार 300 से लेकर 500 किलोग्राम की दर से बेचते थे। और आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते थे।
सहायक आयुक्त खाद्य अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि मौर्य ट्रेडर्स से जिले की जिन-जिन दुकानों पर सप्लाई होती थी। उनकी भी जांच कराई जा रही है। जिले में नवरात्र से लेकर लगातार खाद्य विभाग मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर छापेमारी कर रहा है और 55 से अधिक खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिन्हें प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।
आजमगढ़ में मिलावटी मिठाई का सैंपल भरती टीम।
इस अभियान का मुख्य मकसद आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ और मिठाईयां के प्रयोग से बचाना है। जिन मिलावटी मिठाइयों को बरामद किया गया है उन्हें गड्ढे खुदवा कर जमीन में दफन कराया जाएगा। खाद्य विभाग के इस छापेमारी अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी, सिधारी थाने के प्रभारी हिमेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे।
