Advertising
<

सांसद रोत को धमकी देने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार: उदयपुर पुलिस ने पकड़ा तो बोला शराब के नशे में कर दिया था पोस्ट , गोली मारने पर 1 करोड़ के इनाम की थी घोषणा – Udaipur News

0

चन्द्रवीर सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमारे राजस्थान के अंदर सर्व समाज मिलजुल कर रहता था। यह #&$ (गाली) का #$& एक क्रिश्चियन है। यह अमेरिका से आया हुआ है। इसने हमारे राजस्थान की #$& और जो कोई आदमी इसको गोली मारे मैं उसको एक करोड़ रुपए इनाम दूंगा। इसको गोली मारना बहुत जरूरी है।

बीएपी सांसद राजकुमार रोत को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग में जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उदयपुर के साइबर पुलिस थाने में यह मामला दर्ज हुआ था। 65 वर्षीय आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया हैं कि उसने शराब के नशे

.

पूरा मामला 7 अक्टूबर का है, जहां सांसद रोत की लाइव प्रेस स्ट्रीमिंग पर कमेंट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग में चंद्रवीर सिंह नाम के यूजर ने लिखा- जो कोई सांसद राजकुमार रोत को गोली मारे, मैं उसे 1 करोड़ रुपए इनाम दूंगा। बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत उदयपुर में आदिवासियों के मुद्दे को लेकर प्रेसवार्ता की थी। इसी दौरान चन्द्रवीर सिंह परिहार ने कमेंट कर गोली मारने वाले को 1 करोड़ रुपए देने की बात कही थी।

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान चंद्रवीर सिंह सांसद रोत को गोली मारने पर 1 करोड़ रुपए इनाम देने की बात कही।

गिर्वा डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद उदयपुर और डुंगरपुर की साइबर पुलिस टीम ने आरोपी को चिन्हित किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चन्द्रवीर सिंह परिहार (65) निवासी धूल जी का गडा, लोहारिया, बांसवाडा को डिटेन किया। उसने पूछताछ में बताया कि सांसद रोत पर ईसाई होने और सर्व समाज में माहौल खराब की पोस्ट देखी थी। उसी दिन शराब के नशे में रोत को गोली मारने पर 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की पोस्ट कर दिया था। हालांकि बाद में होश पर आने पर उस धमकी भरी पोस्ट को हटा दिया था।

Advertising

रोत को बताया क्रिश्चियन, गोली मारने पर 1 करोड़ देगा…

चन्द्रवीर सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमारे राजस्थान के अंदर सर्व समाज मिलजुल कर रहता था। यह #&$ (गाली) का #$& एक क्रिश्चियन है। यह अमेरिका से आया हुआ है। इसने हमारे राजस्थान की #$& और जो कोई आदमी इसको गोली मारे मैं उसको एक करोड़ रुपए इनाम दूंगा। इसको गोली मारना बहुत जरूरी है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News