Advertising
<

जवंदा के अंतिम संस्कार में कलाकारों के फोन चोरी: सिंगर कोकरी बोले-150 से अधिक फोन हुए गायब,जसबीर जस्सी का भी चोरी – Ludhiana News

0
जवंदा के अंतिम संस्कार में कलाकारों के फोन चोरी:  सिंगर कोकरी बोले-150 से अधिक फोन हुए गायब,जसबीर जस्सी का भी चोरी – Ludhiana News

जवंदा के अंतिम संस्कार में कलाकारों के फोन चोरी: सिंगर कोकरी बोले-150 से अधिक फोन हुए गायब,जसबीर जस्सी का भी चोरी – Ludhiana News

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के अंतिम संस्कार मौके लोगों की भीड़।

पंजाब के लुधियाना में 9 अक्तूबर को जगराओं के गांव पौना में पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी आए थे। सीएम आने के कारण कड़े सुरक्षा प्रबंध भी किए गए थे लेकि

.

सिंगर कोकरी बोले-कुछ लोग प्लानिंग के साथ संस्कार में आए

जानकारी देते हुए सिंगर गगन कोकरी ने कहा कि राजवीर के साथ जिन लोगों का रोजाना का मिलना जुलना नहीं था वह लोग भी परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने आए थे। कई कलाकार तो ऐसे भी आए थे जो कभी राजवीर को मिले भी नहीं थे। फिर भी परिवार के साथ उनकी संवेदना थी। इस दुख की घड़ी में कुछ ऐसे लोग भी है जो पूरी प्लानिंग के साथ संस्कार पर आए।

जवंदा के संस्कार पर लोगों की भीड़।

Advertising

150 से अधिक लोगों के मोबाइल हुए चोरी

इन लोगों ने 150 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन चुराए। मेरा खुद का मोबाइल, जसबीर जस्सी, पिंकी धालीवाल के दो मोबाइल चोरी हुए। बास म्यूजिक डायरेक्टर का मोबाइल भी गायब हुआ। मेरे खुद की पहचान वाले जो लोग है उनके यदि पैसों की बात करें तो करीब 2 से 3 लाख रुपए चोरी हो गए। कई लोग तो ऐसे भी होंगे जिनका अभी पता ही नहीं और जिन्होंने पुलिस को शिकायत भी नहीं लिखवाई होगी।

मैं हैरान हूं ऐसे लोगों से जो प्लानिंग के साथ आए और ये सोच कर आए कि उन्होंने चोरी करनी है। भगवान ने इन लोगों को पता नहीं कौन से सजा देनी है। बात हमारे मोबाइल फोन चोरी होने की नहीं है बल्कि इन लोगों की सोच की बात है। मेले या रैलियों पर तो मान सकते है कि मोबाइल चोरी हो जाते है या जेब कट जाती है लेकिन संस्कारों पर इस तरह से चोरी होना बहुत गलत है।

20 से 25 लोगों का है गैंग

ये किसी अकेला व्यक्ति का काम नहीं है। 20 से 25 लोगों का ग्रुप है जिसने ये काम किया है। यदि किसी भी व्यक्ति को इन लोगों के बारे एक प्रतिशत भी जानकारी हो तो तुरंत हमें बताए हम एक उदाहरण पेश करेंगे ताकि आगे से ऐसा काम ना हो।

कई लोगों को संस्कार वाली जगह से वापस जाने के लिए डायरेक्शन नहीं थी क्योंकि सभी लोग मोबाइल से ही डायरेक्शन देखते है। लोगों के मोबाइल में नंबर व अन्य सभी जरूरी जानकारियां होती है। उस समय हमारे पर बुरा समय था इस तरफ ध्यान नहीं जा रहा था लेकिन अब सोचते है कि लोग इस तरह के भी है जो चोरी की सोच लेकर संस्कार में आते है। अब कहने के लिए कुछ नहीं बचा।

पंजाबी इंडस्ट्री के लिए दुख की घड़ी है। कल वरिंदर घुम्मन की भी डेथ हो गई। मैं उन्हें फिटनेस के मामले में आईकान मानते है। जवंदा के साथ मेरा प्यार बहुत था। बहुत चीजें हमने प्लान की हुई थी। अब किसी से मोबाइल लेकर सिम डाला है तो लोगों के बीच आकर बात रख रहा हूं।

हमारे पास 8 से 10 लिखित शिकायतें आई-थाना सदर इंचार्ज सुरजीत सिंह

हमारे पास लिखित में सिर्फ 8 से 10 मोबाइल गुम होने की आई है। किसी वीआईपी या सिंगर द्वारा लिखित शिकायत नही दी गई लेकिन फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने साइबर सैल के जरिये मोबाइलों की जांच शुरू कर रही है। जल्द ही मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंप दिये जाएंगे. पुलिस अधिकारी मुताबिक भीड़ ज्यादा होने के कारण मोबाइल गिरे होने का भी शक है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News