Advertising
<

आजमगढ़ की ऐतिहासिक श्रीरामलीला का हुआ समापन: लक्ष्मण जी बोले जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीरामलीला 60 वर्षों से हो रहा है आयोजन – Azamgarh News

0
आजमगढ़ की ऐतिहासिक श्रीरामलीला का हुआ समापन:  लक्ष्मण जी बोले जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीरामलीला 60 वर्षों से हो रहा है आयोजन – Azamgarh News

आजमगढ़ की ऐतिहासिक श्रीरामलीला का हुआ समापन: लक्ष्मण जी बोले जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीरामलीला 60 वर्षों से हो रहा है आयोजन – Azamgarh News

आजमगढ़ की ऐतिहासिक श्रीरामलीला का हुआ समापन।

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में चल रही श्री रामलीला का समापन हो गया है। 1965 से शुरू हुई यह श्री रामलीला 60 वर्षों से लगातार चल रही है। सबसे खास बात यह है कि श्री रामलीला में स्थानीय कलाकार ही सहभागिता करते हैं और श्री रामलीला के पात्रों का

.

आजमगढ़ की ऐतिहासिक श्रीरामलीला में प्रस्तुति देते कलाकार।

गंभीरपुर निवासी पंडित सकलू मिश्रा द्वारा पूर्णिमा के दिन रामलीला मैदान में लगने वाले मेले के दिन रथ पर राम लक्ष्मण सीता की झांकी बनाकर लेकर जाते थे और रावण दहन करने के बाद वापस आते थे। ऐसे में श्री रामलीला के कलाकारों से दैनिक NEWS4SOCIALने बातचीत की। आइए जानते हैं कि श्री रामलीला के कलाकारों ने क्या कहा…….

आजमगढ़ की श्रीरामलीला में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले अर्पित मिश्रा।

Advertising

जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीरामलीला

दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत करते हुए श्री रामलीला में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले अर्पित मिश्रा ने बताया कि 2010 से श्री रामलीला में सहभागिता कर रहा हूं। श्री रामलीला जीवन में क्या करना है क्या नहीं करना है। जीवन जीने की कला को सिखाती है। इसके साथ ही भाई का भाई के प्रति प्रेम त्याग भी बताती है। जिस तरह से भगवान श्री राम के बन जाने पर लक्ष्मण जी और भारत जी ने त्याग किया। आज के युग में यह असंभव है। आज भाई-भाई लड़ रहे हैं पर लक्ष्मण जी का त्याग बेमिसाल है।

आजमगढ़ की श्रीरामलीला में राम का रोल करने वाले सत्यजीत सिंह।

श्री रामलीला के राम बोले हर घर में हो राम जैसा बेटा

दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत करते हुए श्री रामलीला में राम जी की भूमिका निभाने वाले सत्यजीत सिंह ने बताया कि विकेट 10 वर्षों से श्री राम जी का रोल निभा रहा हूं। जब मैं छोटा था तब श्री रामलीला देखने आता था मेरा मानना है कि हर घर में एक राम जैसा बेटा होना चाहिए।

आजमगढ़ की श्रीरामलीला में मेघनाद का रोल करने वाले हेमंत मोदनवाल।

मेघनाथ बोले बुराई का नतीजा बुराई

दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत करते हुए मेघनाथ की भूमिका निभाने वाले हेमंत मोदनवाल का कहना है कि जब मैं छोटा था। तब से श्री रामलीला देख रहा हूं विगत 12 वर्षों से मेघनाथ की भूमिका निभाता हूं इस भूमिका के माध्यम से या संदेश देना चाहता हूं की बुराई का नतीजा बुराई ही होती है।

आजमगढ़ की श्रीरामलीला में रावण का रोल करने वाले किशन गुप्ता।

राम जी करते हैं रावण का उद्धार

दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत करते हुए श्री रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले किशन गुप्ता ने बताया कि जिस तरह से रावण ने अत्याचार किया है। ऐसे में इस श्री रामलीला में मैं भी खूब अत्याचार करता हूं पर भगवान श्री राम के द्वारा वध किया जाता है। मुझे बहुत खुशी मिल रही है इस रोल को करने में।

आजमगढ़ की श्रीरामलीला में हनुमान का रोल करने वाले अमित मोदनवाल।

हनुमान बोले अधर्म पर धर्म की विजय हुई

आजमगढ़ की ऐतिहासिक श्री रामलीला में हनुमान का रोल निभाने वाले अमित मोदनवाल का कहना है कि श्री हनुमान जी का रोल निभा कर मुझे बहुत अच्छा लगता है। इस रोल के माध्यम से मैं यह कहना चाहता हूं कि अधर्म पर धर्म की हमेशा विजय होती है।

आजमगढ़ की श्रीरामलीला में अंगद का रोल करने वाले चेतनारायण चौहान।

स्थानीय कलाकार करते हैं प्रतिभाग

श्री रामलीला समिति गंभीरपुर मे स्थानीय कलाकार कमेड़ी कलाकार इन्द्र बहादुर चौहान लगभग 60 वर्षो से, राजगीर मिस्त्री का कार्य करने वाले चेतनारायण चौहान लगभग 50 वर्ष से अंगद, नारद, पद्माकर मिश्रा लगभग 40 वर्षो से पहले लक्ष्मण का रोल करते हैं।

आजमगढ़ की श्रीरामलीला में सीताजी का रोल करने वाली छमा चौहान।

इस समय व्यास का, पैथलोजी चलाने वाले करुणाकर मिश्रा लगभग 30 वर्षों से पहले राम का अभिनय करते थे।

आजमगढ़ की श्रीरामलीला में भूमिका निभाने वाले इंद्र बहादुर चौहान।

आजमगढ़ की श्रीरामलीला के कलाकार।

इस समय कैकेई व निषादराज,व्यवसाई अनिलदत्त मिश्रा लगभग 10 वर्षों से इंद्र, महर्षि विश्वामित्र, मिठाई विक्रेता अमित मोदनवाल लगभग 10 वर्षों से हनुमान, किराना व्यापारी किशन गुप्ता लगभग 10 वर्षों से ताड़का और रावण, बड़ा पाँव विक्रेता हेमंत मोदनवाल लगभग 10 वर्षों से मेघनाथ, राहुल पाण्डेय लगभग 6 वर्ष से गुरु वशिष्ठ व खर की भूमिका निभाते हैं।

आजमगढ़ की श्रीरामलीला में लक्ष्मण जी के बचपन का रोल करने वाले ओम मणि मिश्रा।

इसके साथ जनसेवा संचालक सत्यजीत सिंह लगभग 10 वर्षों से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, दवा कंपनी मे एम आर का कार्य करने वाले अर्पित मिश्रा लगभग 10 वर्षों से लक्ष्मण, श्रवण गुप्ता लगभग 12 वर्षों से शिव, मामा मारीच, सुसेन वैद्य का अभिनय करते है।

आजमगढ़ की श्रीरामलीला में बचपन के श्रीराम जी का रोल करने वाले आनन्द मणि मिश्रा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News