Advertising
<

अटल पेंशन योजना के लिए नया फॉर्म पेश: अब पुराना फॉर्म नहीं चलेगा; जानें कौन ले सकता है इस योजना का फायदा?

0
अटल पेंशन योजना के लिए नया फॉर्म पेश:  अब पुराना फॉर्म नहीं चलेगा; जानें कौन ले सकता है इस योजना का फायदा?

अटल पेंशन योजना के लिए नया फॉर्म पेश: अब पुराना फॉर्म नहीं चलेगा; जानें कौन ले सकता है इस योजना का फायदा?

नई दिल्ली10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार ने अटल पेंशन योजना के लिए नया सब्सक्राइबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म पेश किया है। ये फॉर्म 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी है। अब नए रजिस्ट्रेशन के लिए केवल संशोधित फॉर्म ही स्वीकार किया जाएगा। पुराना फॉर्म 30 सितंबर 2025 के बाद बंद कर दिया गया है।

नए फॉर्म से जुड़ी तीन बड़ी बातें…

  • नए फॉर्म में किए गए बदलाव पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार हैं।
  • अब FATCA/CRS डिक्लेरेशन अनिवार्य है। इससे पता लग पाएगा कि आवेदक विदेशी नागरिक या टैक्स रेजिडेंट तो नहीं है।
  • केवल भारतीय निवासी ही पोस्ट ऑफिस के जरिए APY खाता खोल सकते हैं, क्योंकि ये खाते पोस्टल बचत खातों से जुड़े होते हैं।
  • नया फॉर्म प्रोटियन (NSDL) की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है, ताकि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आसान और पारदर्शी बन सके।

असंगठित सेक्टर के लिए है ये स्कीम

अटल पेंशन योजना खासतौर पर असंगठित सेक्टर के कामगारों के लिए बनाई गई एक पेंशन स्कीम है। इसके तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1,000 रुपए से 5,000 रुपए तक की गारंटीड पेंशन मिलती है। पेंशन की राशि आपके कंट्रीब्यूशन पर निर्भर करती हैं।

Advertising

18 साल से 40 साल तक का व्यक्ति इसे ले सकता है। अगर सब्सक्राइबर की उम्र 18 साल है तो 42 रुपए से लेकर 210 रुपए प्रतिमाह तक निवेश करना होगा। यदि सब्स्क्राइबर की उम्र 40 साल है तो उसे 291 से लेकर 1,454 रुपए प्रतिमाह तक का निवेश करना होगा।

सुविधा के हिसाब से दे सकते हैं किस्त

इस स्कीम में हर महीने, हर तीन महीने या हर 6 महीने में निवेश कर सकते हैं। कॉन्ट्रीब्यूशन ऑटो-डेबिट हो जाएगा, यानी आपके अकाउंट से तय राशि अपने आप कट जाएगी और आपके पेंशन खाते में जमा हो जाएगी।

अटल पेंशन योजना टैक्सपेयर्स के लिए नहीं है। यानी की अगर आप इनकम टैक्स चुकाते हैं तो इस योजना में अकाउंट नहीं खोल सकते। ये नियम 1 अक्टूबर 2022 से लागू हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…

अटल पेंशन योजना में ₹210 में हर महीने ₹5000 मिलेंगे: ये स्कीम आपके रिटायरमेंट को देगी वित्तीय सुरक्षा, जानें इससे जुड़ी खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को 75 साल के हो गए हैं। वे 2014 से देश के प्रधानमंत्री है। उनके कार्यकाल में आम लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं। इन्हीं योजनाओं में से एक है अटल पेंशन योजना। अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1,000 से लेकर 5,000 रुपए की पेंशन मिलती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News