प्रोटेस्ट करते छात्रों पर गिरा भारी शीशा-VIDEO: ITM के 4 छात्र घायल, दो का सिर फटा, कॉलेज प्रशासन पर लगाया आरोप – Gorakhpur News h3>
गोरखपुर के गीडा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (ITM) में बुधवार को बीफार्मा छात्र-छात्राएं एसी क्लासरूम की मांग को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे थे। इस दौरान कॉलेज की छत से एक भारी शीशे का टुकड़ा छात्रों पर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर 4 छात्र घ
.
घायल छात्रों को तत्काल कॉलेज के पास ही स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां 3 छात्रों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं खजनी थाना क्षेत्र के उनवल निवासी बीटेक के छात्र विजय गुप्ता (24) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां परिजनों ने देर शाम भर्ती कराया है।
हॉस्पिटल में भर्ती घायल छात्र
अब जाने पूरा मामला
गीडा स्थित आईटीएम कॉलेज में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे के करीब छात्र एसी क्लासरूम की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर कॉलेज प्रबंधन, खासकर एचओडी और डीन पर सौतेला व्यवहार करने और फेल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
छात्रों का कहना है कि एसी क्लासरूम की मरम्मत के नाम पर उन्हें सामान्य कक्षाओं में बैठने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जबकि नामांकन के समय उनसे एसी क्लासरूम के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया गया था।
जाने हंगामा क्यों हुआ?
घायल छात्र विकास
छात्र-छात्राओं के अनुसार- बीफार्मा में दाखिले के समय उनसे एसी क्लासरूम में पढ़ाई कराने का वादा किया गया था। इसके लिए प्रति छात्र 1.50 लाख रुपये का अतिरिक्त शुल्क भी लिया गया था। छात्रों का आरोप है कि शुरूआत में लगभग 20 दिनों तक उन्हें एसी क्लास में पढ़ाया गया। लेकिन बाद में एसी बंद कर दिया गया और कक्षाओं को नॉन-एसी कमरों में स्थानांतरित कर दिया गया।
जब छात्रों ने इसका विरोध किया। तब एचओडी और डीन ने उन्हें हड़काया और परीक्षा में फेल कर देने की धमकी भी दी। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि एचओडी और डीन जानबूझकर इंटरनल मार्क्स कम कर देते हैं ताकि उन्हें फेल किया जा सके। यह आरोप लगाते हुए सभी छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया। आईटीएम के छात्रों में अंकित, आनंद, अभिषेक वर्मा, श्रीकिशुन, विशाल दुबे, आर्यन यादव, नमन कुमार, प्रीति यादव और श्वेता यादव सहित कई अन्य छात्र और छात्राएं शामिल थे।
हंगामा करते आईटीएम के छात्र
इस दौरान कॉलेज कैंपस में छत से अचानक एक भारी शीशे का टुकड़ा छात्रों की भीड़ में गिरा। जिसमे 4 छात्र घायल हो गए। इसमे 2 छात्राओं और एक छात्र को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
इस मामले में आईटीएम के डाएरेक्टर डॉ. एनके सिंह ने छात्रों के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि एसी कमरों की मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके कारण अस्थायी रूप से कक्षाएं नॉन-एसी कमरों में चलाई जा रही हैं। उन्होंने छात्रों के विरोध को ‘अनुशासनहीनता’ बताया और कहा कि यदि कोई समस्या थी, तो छात्रों को प्रबंधन से बातचीत करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा- छात्रों को हल्की चोट आई थी। कैसे लगी, इसकी जांच कराई जा रही है।
