बॉलीवुड सिंगर के साथ पप्पू यादव ने गाना गाया: पूर्णिया एयरपोर्ट के कार्यक्रम में जीवन का मतलब तो आना और जाना है…गीत गुनगुनाया; माही-मनीषा ने किया डांस – Purnia News h3>
पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने की खुशी में बुधवार को संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद पप्पू यादव भी सिंगर के साथ गीत गुनगुनाने लगे।
.
मंच से सिंगर ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना गा रही थी। पप्पू यादव ऑडियंस में माइक लेकर बैठे थे। उन्होंने भी सिंगर के साथ गुनगुनाना शुरू कर दिया।
सांसद पप्पू यादव की ओर से कला भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी, आसिफ फरीदी, ऐश्वर्या पंडित और फेमस डांसर माही-मनीषा शामिल हुईं।
सिंगर्स के एक से बढ़कर एक गानों ने ऐसा समां बांधा कि न सिर्फ दर्शक दीर्घा में बैठे लोग बल्कि खुद सांसद पप्पू यादव भी सुर से सुर मिलाने को मजबूर हो गए। माइक लेकर गुनगुनाते नजर आए। डांसर माही-मनीषा के परफॉर्मेंस ने लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें देखिए….
पप्पू यादव ने सिंगर ऐश्वर्या के साथ गाना गाया।
कार्यक्रम में डांसर माही की डांस परफॉर्मेंस देखकर लोगों ने खूब हूटिंग की।
कार्यक्रम में सिंगर्स के गाने सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
सिंगर बोले- पूर्णिया की जनता और सांसद बहुत प्यारे हैं
कार्यक्रम में दर्शकों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि कुछ ही मिनटों में कुर्सियां भर गईं। बैठने की जगह कम पर गई। कुछ लोग खड़े होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाते रहे। कई लोग टेंट के ऊपर और कला भवन की छत पर चढ़ गए। संगीत संध्या कार्यक्रम रात 12:30 बजे तक चला। 4 घंटे से भी अधिक समय तक चले कार्यक्रम को लेकर कला भवन और आसपास के इलाकों में उत्सवी माहौल रहा।
बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी, आसिफ फरीदी, मशहूर गायिका ऐश्वर्या पंडित के एक से बढ़कर एक गाने और डांसर माही और मनीषा ने मंच पर आते ही समां बांध दिया। हर परफॉर्मेंस पर तालियों की गड़गड़ाहट होती रही। इसे देखकर बॉलीवुड सिंगर्स ने कहा पूर्णिया की जनता जैसी दीवानगी कहीं और नहीं देखी। यहां के सांसद जितने प्यारे हैं, उतनी ही प्यारी यहां की जनता है। हमें पूर्णिया से प्यार हो गया।
बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी, आसिफ फरीदी में भी परफॉर्मेंस दी।
पप्पू यादव बोले- एयरपोर्ट के बाद अब मेट्रो सेवा लाकर रहूंगा
कार्यक्रम के बीच सांसद पप्पू यादव ने लोगों से कहा, पूर्णिया एयरपोर्ट का सपना अब पूरा हो चुका है। ये सिर्फ उद्घाटन नहीं, हमारी जीत का जश्न है। जिस धरती पर हर कदम संघर्ष की कहानी रही, वहीं से आज उड़ान भरने लगी है। धीरे-धीरे सारे सपने पूरे होंगे। अब मेरा अगला संकल्प है पटना की तरह पूर्णिया में मेट्रो सेवा लाकर रहूंगा।
PM मोदी ने की थी पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। कोलकाता के बाद ये पूर्वी भारत का और बिहार का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है।
इसका रनवे 2800 मीटर लंबा है, जिससे बड़े विमानों के टेकऑफ और लैंड करने में भी परेशानी नहीं होगी। पूर्णिया एयरपोर्ट में 4 हजार स्क्वायर मीटर में बना टर्मिनल भवन सभी हाईटेक सुविधाओं से लैस है। एयरपोर्ट और टर्मिनल का डिजाइन हाईटेक तरीके से बना है।
