बहादुरगढ़ के आर्यन DUSU में ABVP के प्रेजिडेंट कैंडिडेट: पिता सिकंदर बड़े शराब कारोबारी, ताया दलबीर मान रहे भूपेंद्र हुड्डा के करीबी – bahadurgarh (jhajjar) News h3>
दिल्ली छात्र संघ के चुनाव में प्रचार करते आर्यन मान।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) में BJP की छात्र इकाई, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपना पैनल घोषित कर दिया है। इनमें प्रेजिडेंट के लिए बहादुरगढ़ के आर्यन मान को प्रत्याशी बनाया है। मान परिवार हरियाणा की राजनीति में एक्टिव रहा है।
.
आर्यन के दादा स्व. श्रीचंद मान लोवा सत्रह खाप के कई साल तक प्रधान रहे। आर्यन के पिता सिकंदर मान झज्जर के बेरी इलाके में स्थित शराब फैक्टरी, एडीएस स्पिरिट प्राइवेट लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। आर्यन के ताया और सिकंदर मान के भाई दलबीर मान भी जाने-माने शराब कारोबारी हैं और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के करीबी रहे हैं। हालांकि सत्ता बदलने के बाद दलबीर मान की आस्था भाजपा में हो गई।
इस बीच एबीवीपी ने DUSU के चारों पदों के लिए जारी प्रत्याशियों की सूची में आर्यन मान को प्रेजिडेंट, गोविंद तंवर को वाइस प्रेजिडेंट, कुनाल चौधरी को सेक्रेटरी और दीपिका झा को जॉइंट सेक्रेटरी पद का उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ में पहले भी हरियाणवियों का दबदबा रहा है।
बहादुरगढ़ के लोवा सत्रह खाप के प्रधान रहे श्रीचंद मान के पौत्र आर्यन मान, जिन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने प्रधान पद का टिकट दिया है।
DUSU में 3 बार प्रेजिडेंट रह चुके हरियाणवी DUSU के चुनाव में इससे पहले भी हरियाणा से तीन बार प्रधान बन चुके हैं। सबसे पहले बहादुरगढ़ के ही अजय छिक्कारा 2011 में प्रेजिडेंट बने थे। तब वे एनएसयूआई के उम्मीदवार थे। 2012 में भी एनएसयूआई के अरूण हुड्डा प्रेजिडेंट बने, जो रोहतक के गांव आसन के हैं। वे सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के खासमखास थे। इसके बाद वर्ष 2019 में हरियाणा के सोनीपत से अक्षित दहिया DUSU प्रधान बने। वो ABVP के कैंडिडेट थे। पिछले साल हुए चुनाव में एनएसयूआई के रौनक खत्री DUSU के प्रधान हैं। ऐसे में एनएसयूआई से मुकाबले के लिए ABVP ने आर्यन को उतराया है। NSUI ने प्रेजिडेंट पद के लिए राजस्थान की जोशलीन चौधरी पर दांव लगाया कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने प्रेजिडेंट के लिए राजस्थान की जोशलीन चौधरी पर दांव लगाया है। वे जाट हैं। आर्यन मान भी एबीवीपी का जाट चेहरा हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में हरियाणा के राजनेता भी प्रचार के लिए पहुंचते हैं। यूनिवर्सिटी में डेढ़ लाख वोटर, करीब 35 हजार हरियाणा के DUSU के पूर्व प्रधान अजय छिक्कारा बताते हैं कि दिल्ली यूनिवर्सिटी व उसके जुड़े करीब 50 कॉलेजों के स्टूडेंट सीधे अपना प्रधान व अन्य पदाधिकारी चुनते हैं। करीब सवा लाख से डेढ़ लाख के बीच वोटर होते हैं। इनमें से हरियाणा से ही 30 से 35 हजार वोटर हैं। जिसमें सबसे ज्यादा वोट गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और महेंद्रगढ़ जिलों से हैं। हरियाणा की इन्हीं वोटों को देखकर ही बहादुरगढ़ से आर्यन मान को एबीवीपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। आर्यन मान पिछले साल भी प्रधान पद के लिए टिकट मांग रहे थे। आर्यन के पिता सिकंदर मान दो बार लोवा कलां गांव के सरपंच भी रहे हैं।
डूसू के पूर्व प्रेजिडेंट बहादुरगढ़ निवासी अजय छिक्कारा।
18 सितंबर को वोटिंग अगले दिन होगी काउंटिंग आर्यन मान ने हंसराज कॉलेज से स्नातक की है और दिल्ली यूनिवर्सिटी से लाइब्रेरी साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट कर रहे हैं। डूसू चुनाव 18 सितंबर को होंगे और गिनती 19 सितंबर को होगी। आर्यन ने कहा है कि यदि वे प्रेजिडेंट बनते हैं तो छात्रों की मेंटल हेल्थ को लेकर काम करेंगे। आजकल छात्र करियर और पढ़ाई को लेकर भारी तनाव में रहते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आर्यन मान ने हर कॉलेज में एक मेंटल हेल्थ काउंसलर की नियुक्ति करवाने का वादा है।
एबीवीपी के ओर से छात्र संघ चुनाव के लिए घोषित किए गए चारों उम्मीदवार।
