लंदन की सड़कों पर नजर आएगी राजस्थान की धरोहर: डिप्टी सीएम बोलीं – जाम से बचाने के लिए जयपुर में भी शुरू करेंगे टूरिस्ट स्पेशल बसें – Jaipur News h3>
जयपुर के अल्बर्ट हॉल से बुधवार को राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने वाला एक अनूठा अभियान शुरू हुआ। इस पहल के तहत अब लंदन और कैम्ब्रिज की सड़कों पर फ्लिक्सबस की दौड़ती बसों पर राजस्थान की धरोहर नजर आएगी। वहीं भारत में दिल्ली, हरिद्वार और
.
राजस्थान की झलक दिखेगी
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि बसों की मूवमेंट के कारण यह पब्लिसिटी का सबसे बेहतर माध्यम बनेगा। पहले टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर सिर्फ एक जगह पोस्टर लगाए जाते थे, लेकिन अब चलते-फिरते हर रूट पर लोग राजस्थान की झलक देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर शुरू की गई है और इसे टूरिस्ट सीजन से पहले औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया है।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल पर बस को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुरुआत की
जयपुर में 50 टूरिस्ट स्पेशल बसें
दीया कुमारी ने घोषणा की कि जयपुर शहर में भी जल्द ही टूरिस्ट स्पेशल बसें शुरू की जाएंगी। पीपीपी मोड पर चलने वाली ये 50 बसें हर घंटे अलग-अलग टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक जाएंगी और वहां से पिकअप और ड्रॉप ऑफ की सुविधा देंगी। उन्होंने बताया कि इसे बजट घोषणा में शामिल किया गया है और इससे पर्यटकों को शहर में आसानी से घूमने का मौका मिलेगा, साथ ही ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा- जब भी कोई टूरिस्ट जयपुर आता है तो उसे यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। कई बार शहर में जाम के कारण टूरिस्टों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फ्लिक्सबस जैसी कंपनियों के साथ मिलकर जयपुर में जल्द ही टूरिस्ट स्पेशल बसों का संचालन शुरू करेंगे।
इन बसों से आने वाले पहले 100 पर्यटकों को अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में फ्री एंट्री भी मिलेगा।
सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा वैश्विक मंच
अभियान के तहत फ्लिक्सबस की बसों पर राजस्थान की धरोहरों की ब्रांडिंग की गई है और उन पर एक क्यूआर कोड भी लगाया गया है, जिससे यात्री सीधे पर्यटन विभाग की वेबसाइट से जुड़कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जयपुर आने वाले 100 पर्यटकों को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में नि:शुल्क प्रवेश भी मिलेगा।
दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को अब लंदन की सड़कों पर चलते-फिरते देखना अपने आप में बड़ी खुशी की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के यात्रियों को राजस्थान की सुंदरता और विरासत की खोज के लिए प्रेरित करेगी।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में फ्लिक्सबस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, सूर्या खुराना ने कहा- यह साझेदारी विश्वसनीय, टिकाऊ गतिशीलता को सांस्कृतिक कहानियों के साथ जोड़ने की फ्लिक्सबस इंडिया की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। डेस्टीनेशन और लोगों को जोड़कर, हम राजस्थान की कलात्मक और ऐतिहासिक विरासत को दूर-दूर से आने वाले यात्रियों के लिए सुलभ बनाने का प्रयास कर रहे हैं और आशा है कि हम इस प्रयास में सफल रहेंगे।
