नूंह के समाजसेवी एक सप्ताह से पंजाब में डटे: बाढ़ प्रभावित लोगों की कर रहे मदद; ट्रकों में भरकर राहत सामग्री भेजी – Nuh News h3>
नूंह से ट्रकों में भरकर पंजाब पहुंचाई जा रही राहत सामग्री।
नूंह जिले से पंजाब में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में मदद करने के लिए लोगों आगे आ रहे हैं। मेवात के लोग लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए मदद कर रहे हैं। इतना ही नहीं मेवात से लगातार राहत सामग्री के ट्रकों को भर कर पंजाब
.
मेवात के वरिष्ठ समाजसेवी हिदायत कमांडो जहां अपनी टीम के साथ लगातार पिछले एक सप्ताह से पंजाब में राहत सामग्री ले जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं पुन्हाना से पूर्व विधायक रहीसा खान के बेटे और भाई भी पंजाब में पहुंचाकर लोगों की मदद कर रहे है।
पुन्हाना की मरकज में रखी हुई राहत सामग्री।
मेवात के मौलानाओं और समाजसेवियों का योगदान
पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेवात जिले से राहत सामग्री इकट्ठा करने और पंजाब पहुंचाने में मेवात के मौलाना याहया करीमी, मौलाना मोहम्मद मुफ्ती जाहिद सहित सैकड़ों मौलानाओं ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए लोगों को जागरूक किया है।
इतना ही नहीं पूरे मेवात में सभी मौलानाओं ने गांव-गांव घर-घर जाकर पंजाब में मदद करने के लिए लोगों से राहत सामग्री जुटाने का काम किया है। वहीं मेवात के सामाजिक संगठनों ने भी गांव-गांव में घर-घर जाकर लोगों से अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा मदद करने की बात कही है और राहत सामग्री जुटा कर लगातार पंजाब भिजवाने का काम कर रहे हैं।
अपने सिर पर अनाज लेकर आई एक छोटी बच्ची।
बुजुर्ग महिला भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई
मेवात से पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए जज्बा देखने लायक है। यहां जहां बच्चे बूढ़े जवान सभी अपने-अपने तरीके से राहत सामग्री देकर मदद करने का काम कर रहे हैं। वही मेवात की बुजुर्ग महिलाएं भी अपने पास रखी नई-नई चादर और बिस्तरों को देकर पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद करने का काम कर रही हैं। महिलाएं और बच्चे अपने सिर पर राहत सामग्री लाकर उन्हें वाहनों तक पहुंचा रही है।
पुन्हाना की मरकज में रखी हुई राहत सामग्री।
प्रभावित लोगों को मदद भेजना सराहनीय कदम : उपायुक्त
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि नूंह जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोग व विभिन्न सामाजिक संगठन लगातार बारिश से प्रभावित प्रदेशों—विशेषकर पंजाब, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में बाढ़ एवं आपदा की स्थिति से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए आगे बढ़कर बहुत ही नेक व सराहनीय कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन ऐसे लोगों की पहल का स्वागत करता है।
जानकारी देते डीसी अखिल पिलानी।
उन्होंने कहा कि जिले के लोग प्रभावित राज्यों में आपदा प्रभावित परिवारों तक खाने-पीने का सामान, कपड़े, आवश्यक दवाइयां और अन्य राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। यह पहल मानवीय दृष्टिकोण से अत्यंत सराहनीय है और इससे न केवल प्रभावित परिवारों को राहत मिल रही है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता का भी संदेश जा रहा है।
