मेरठ में नमाज पढ़कर लौटे व्यक्ति पर फायरिंग: पैर और कंधे में लगी गोली, हत्या के मुकदमे में जेल काटकर लौटा था – Meerut News

0
मेरठ में नमाज पढ़कर लौटे व्यक्ति पर फायरिंग:  पैर और कंधे में लगी गोली, हत्या के मुकदमे में जेल काटकर लौटा था – Meerut News

मेरठ में नमाज पढ़कर लौटे व्यक्ति पर फायरिंग: पैर और कंधे में लगी गोली, हत्या के मुकदमे में जेल काटकर लौटा था – Meerut News

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करते हुए

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में इलियास नामक व्यक्ति पर सरेआम फायरिंग कर दी गई। एक बाइक पर आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने इलियास पर गोलियां बरसाईं। एक गोली इलियास के पैर और एक गोली कंधे में लगी है। हमलावर फायरिंग करके बाइक से ही फरार हो गए। वहीं इलियास म

.

इसी जगह पर इलियास गिर पड़ा था, जहां उसका खून बहता रहा

गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इलियास का परिवार भी आ गया। परिजनों ने इलियास को घायल हालत में अंबा अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इलियास की हालत गंभीर है। वहीं सूचना पर थाना पुलिस और एएसपी अंतिरक्ष जैन भी मौके पर पहुंचे हैं।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है। साथ ही इलियास के घरवालों से पूछताछ कर रही है। घरवालों ने 4 लोगों पर हमले का शक जताया है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

ईशा की नमाज पढ़कर लौटा था

इलियास अपने पोते के साथ

घरवालों ने पुलिस को बताया कि इलियास उम्र 53 साल रविवार को ईशा की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में गया था। इलियास मेवगढ़ी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घर से 100 मीटर की दूरी पर बिस्मिल्लाह मस्जिद हैं। जहां नमाज पढ़ने के लिए रात आठ से साढ़े आठ बजे के बीच इलियास गया था। जैसे ही इलियास नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकला और घर की ओर जाने लगा तो एक स्पलैंडर बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए। उन्होंने इलियास पर फायरिंग कर दी।

बाइक से भागे तीनों हमलावर

जहां फायरिंग हुई वहां पर पड़े खोखे

फायरिंग में गोली इलियास के पैर और एक गोली उसके कंधे में लगी। हमला करके हमलावर बाइक से ही फरार हो गए। जबकि इलियास वहीं गिर पड़ा। तभी मौके पर चीख पुकार मच गई। इलियास के घरवालों को भी मौके पर बुलाया गया। घरवाले उसे तुरंत अंबा अस्पताल ले गए हैं। जहां इलाज चल रहा है। इस अंबा अस्पताल में इलियास का बेटा कंपाउंडर है।

जावेद पहलवान की हत्या में जेल काटकर आया है इलियास

अस्पताल में पहुंचे घायल इलियास के परिजन

बताया जा रहा है कि इलियास 2019 में फतेहउल्लापुर रोड में हुई जावेद पहलवान की हत्या के मामले में जेल में सजा काटकर आया है। लगभग दो साल की जेल काटकर आया है। अभी साल भर पहले ही इलियास जेल से बाहर आया है। माना जा रहा है कि उसी हत्या के चक्कर में रंजिशन आज यह फायरिंग की गई हैं।

परिवार ने 4 लोगो ंपर जताया शक, पुलिस को बताए नाम

अस्पताल में भर्ती इलियास, इलियास को कंधे के पास एक गोली और दूसरी गोली पैर में लगी है

वहीं पिछले दिनों सुभाष नगर में सलीम दीवाना की हत्या हुई थी। इस हत्या में जावेद पहलवान के भाई साबिर का नाम आया था उस पर भी इस फायरिंग का शक परिवार ने जताया है। परिवार ने पुलिस को चार लोगों के नाम बताए हैं।

पुलिस इन नामों को उजागर नहीं कर रही लेकिन उन लोगों की तलाश कर रही है। बबलू और इरशाद इन्होंने तौहिद के कहने पर गोली मारने की बात भी कही जा रही है। तोहिद के साथ इलियास का जमीनी विवाद बताया जा रहा है, तौहिद भी मजीद नगर लिसाड़ी गेट का रहने वाला है। बेटा बोला किसी से रंजिश नहीं है

सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम मामले की जांच करते हुए

इलियास के बेटे मो. सबा ने बताया कि पापा पास में ही मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। सारे लोग मस्जिद से बाहर आ गए थे केवल लास्ट में ये दो लोग अंदर थे। जब पापा बाहर निकले तो दो आदमी थे। एक ने हेलमेट पहन रखा था एक ने ढाटा लगा रखा था। उन्होंने गोली चलाई एक ने पैर में और एक ने सिर में गोली मारी और भाग गए। हम उन्हें पहचान नहीं पाए, हमारी कोई रंजिश तो नहीं हैं। पापा को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News