जालंधर में बारिश से सड़कें ​​​​​​​जलमग्न: हेल्पलाइन नंबर जारी, सभी विभाग अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद; दुकानों में पानी घुसा, करोड़ों का नुकसान – Jalandhar News

0
जालंधर में बारिश से सड़कें ​​​​​​​जलमग्न:  हेल्पलाइन नंबर जारी, सभी विभाग अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद; दुकानों में पानी घुसा, करोड़ों का नुकसान – Jalandhar News

जालंधर में बारिश से सड़कें ​​​​​​​जलमग्न: हेल्पलाइन नंबर जारी, सभी विभाग अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद; दुकानों में पानी घुसा, करोड़ों का नुकसान – Jalandhar News

मॉडल टाउन में हुआ जल भराव, शोरूम डूबे। दोमोरिया पुली पूरी तरह भरा। नकोदर चौक के पास सड़क पर वाहन पलटे। फगवाड़ा गेट पर में जलभराव।

पंजाब के 9 जिलों में इस वक्त बाढ़ बाढ़ से जूझ रहे हैं। जिसमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल हैं। मगर जालंधर, कपूरथला और फगवाड़ा में हो रही बारिश देर रात से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विभ

.

शहर के उन इलाकों में भी आज पानी भरा है, जहां पर आज तक कभी पानी नहीं भरा है। तड़के सुबह से ही हो रही तेज बारिश को लेकर जालंधर के डीसी डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल द्वारा जिला वासियों के लिए संदेश जारी किया और कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, जिला प्रशासन की टीमें अलर्ट पर हैं। मौसम विभाग के अनुसार जालंधर शहर और देहाती के पूरे एरिया के साथ साथ कपूरथला में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

जालंधर रेलवे स्टेशन के बाद दोमोरिया पुल पर भरा पानी।

दुकानों की बेसमेंटों में भरा पानी, करोड़ों का नुकसान

जालंधर शहर के बारिश से इतने बुरी हालात हो गए कि शहर के पॉश एरिया की भी उसकी चपेट में आ गए। डिफेंस कॉलोनी, मॉडल टाउन, पीपीआर मार्केट, आर्दश नगर सहित अन्य इलाकों में बारी जल भराव हो गया। वहीं, जिन लोगों की दुकानें बेसमेंट में थीं। उनके दुकान बानी से भर गईं, जिनका करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ।

अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया वीडियो

जालंधर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा- पिछले कई घंटों से लगातार बारिश होने के कारण शहर के कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है और कुछ जगहों पर बिजली की सप्लाई में भी बाधा आई है। आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रशासन के सभी विभागों की टीमें तैनात हो चुकी हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।

यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या है या कोई आपातकालीन स्थिति है तो कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0181-2240064 पर फोन किया जा सकता है, हमारी टीमें तुरंत आपकी मदद के लिए पहुंच जाएंगी। बता दें कि बारिश का अलर्ट मिलने के बाद से देर रात से डीसी खुद फिल्ड में हैं।

देखें जालंधर में हुई बारिश से जलभराव की तस्वीरें…..

जालंधर की पॉश डिफेंस कॉलोनी में रात से ही हो रही बारिश के कारण पानी भर गया।

जालंधर के डीसी अग्रवाल खुद बारिश के अलर्ट को लेकर फिल्ड में है। उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनसे कहा कि किसी प्रकार से घबराएं नहीं।

जालंधर में जलभराव के बीच में फंसा मजदूर

शहर के सबसे पॉश एरिया मॉडल टाउन में हुआ जलभराव।

जालंधर में हुई बारिश के बाद मॉडल टाउन में कारोबारी की बेसमेंट में स्थित दुकान में पानी भर गया।

जालंधर में देर रात हुई बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी।

नकोदर चौक के पास पलटा ट्रक। उक्त जगह पर पूरी रोड पर निर्माण कार्य चल रहा था। जिसके चलते पूरी रोड नगर निगम द्वारा खोदी गई थी।

जालंधर के मोनिका टावर के पास भरा पानी।

सड़कों के साथ साथ पार्कों तक में पानी भर गया।

जालंधर में भारी बारिश के बाद मॉडल टाउन स्थित मशहूर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम द अंडरग्राउंड स्टोर पानी में डूब गया, जिससे कारोबारी को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News