कपूरथला में बाढ़, सेना ने 240 परिवारों को सुरक्षित निकाला: 28 हजार एकड़ फसल प्रभावित, राजस्व मंत्री ने सीएम को जानकारी दी – Kapurthala News h3>
राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी।
कपूरथला में बाढ़ से बचाव और राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शुक्रवार को सीएम भगवंत मान को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी। सुल्तानपुर लोधी और ढिलवां में राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। ब्यास नदी में जल
.
राहत कार्यों के लिए SDRF की 2 टीमें और सेना के 40 जवान तैनात हैं। 15 नावों की मदद से लोगों को निकाला जा रहा है। जिले में चार राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र लक्खवरियां, आहलीकलां, तलवंडी कूका और फजलाबाद में हैं। इन केंद्रों में 110 लोगों को ठहराया गया है। सभी को आवास, राशन और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सेना के जवान नाव संग व्यास नदी के आस-पास वाले इलाकों में मौजूद है।
1250 राशन पैकेट बांटे जा चुके-मंत्री प्रारंभिक आकलन के मुताबिक कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और भुलत्थ तहसीलों में करीब 28 हजार एकड़ में फसल प्रभावित हुई है। मुआवजे के लिए विशेष गिरदावरी शुरू कर दी गई है। अब तक 1250 राशन पैकेट बांटे जा चुके हैं। राहत कार्यों की निगरानी के लिए राजस्व मंत्री मुंडियां को इंचार्ज बनाया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए 8 मेडिकल टीमें तैनात हैं। इसके अलावा लोगों को जलजनित बीमारियों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ क्लोरीन और ओआरएस के घोल भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पशुधन की स्वास्थ्य देखभाल के लिए पशु चिकित्सकों की 6 टीमें कार्यरत हैं। इन टीमों द्वारा 442 पशुओं का इलाज किया गया है। इसके अलावा 100 से अधिक पशुओं को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर लाया गया है।
2000 से ज्यादा लोग प्रभावित कपूरथला में व्यास नदी का जलस्तर 2.30 लाख क्यूसेक तक पहुंचने से हालात गंभीर हैं। सुल्तानपुर लोधी के मंड इलाके के जलमग्न गांवों के 2000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। डीसी अमित कुमार ने सेना से मदद मांगी थीा। एसडीआरएफ और सीचेवाल के समर्थकों ने 160 लोगों को बचाया है। राहत और बचाव के लिए 8 मोटर बोट लगाई गई हैं, जो कि पर्याप्त नहीं हैं।
धुस्सी बांध में 700 फीट तक दरार आ गई है। बारिश रुकने और धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। डीसी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए सतर्क है।
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत टक्कर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री भगत बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने राज्यसभा सांसद संत बाबा बलवीर सिंह सीचेवाल के साथ सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। उन्होंने ब्यास नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देश पर मंत्री भगत लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे।
लख-वरियांह और मंड कूका के गुरुद्वारा साहिब में बने राहत कैंपों में आवास, दवाइयां और राशन की व्यवस्था को मजबूत करने के आदेश दिए गए। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। ढिलवां के कम्मेवाल गांव में भी राहत कार्यों का जायजा लिया गया। प्रशासन द्वारा मेडिकल सहायता और स्वास्थ्य सामग्री वितरित की जा रही है।
