अवैध संबंधों के शक में हुई थी युवक की हत्या: नोएडा में आरोपी के साथ काम करता था मृतक, अलीगढ़ लाकर पत्नी के साथ की थी हत्या – Aligarh News h3>
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र में 27 दिन पहले हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा हो गया है। मृतक के साथ नोएडा में काम करने वाले उसके साथी ने ही अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। आरोपी को संदेह था कि मृतक के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। प
.
दोनों आरोपियों ने मृतक की लाश को गभाना क्षेत्र में एक खेत में फेंक दिया था। अगले दिन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया था। शव की पहचान नहीं हो पाई थी, ऐसे में पुलिस ने तीन दिन बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद अज्ञात में ही उसका अंतिम संस्कार करा दिया था।
2 अगस्त को खेत में मिला था शव
गभाना के गांव लालपुर नगला बंजारा में 2 अगस्त को धान के खेत में इटावा निवासी अशोक कुमार का शव मिला था। उसकी हत्या उसके ही दोस्त ने पत्नी के साथ मिलकर की थी। आरोपियों ने उसे खेत में फेंक दिया था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, जिसके कारण अज्ञात में उसका अंतिम संस्कार हुआ था।
मृतक की पत्नी ने कराई थी FIR
मृतक अशोक कुमार नोएडा के थाना बीटा-2 की एच्छर कालोनी में रहकर मारूती कंपनी में नौकरी करते थे। उनके गायब होने के बाद उसकी पत्नी पत्नी नीरू ने थाना बीटा-2 में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस को उनकी लोकेशन एटा में मिली थी।
पुलिस अंतिम लोकेशन के आधार पर एटा के थाना निधौंली कला में पहुंची। 24 अगस्त को नीरू ने निधौंली कला में पति अशोक कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई।अशोक की गुम होने वाले दिन की मोबाइल लोकेशन गभाना क्षेत्र में मिली तो गभाना थाना पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद घटना की परत खुलती चली गई।
पत्नी ने जताया था आरोपी पर संदेह
मृतक अशोक की पत्नी नीरू ने एटा के थाना निधौली कला के गांव नगला देवा निवासी कन्हैया पुत्र गीतम पर शक जताया। जिस पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। बुधवार शाम को पुलिस सूचना मिली कि आरोपी हाईवे पर महरावल पुल के पास अपनी पत्नी मोनिका के साथ कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी थी।
मृतक के रुपए के लिए की हत्या
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले कुछ भी नहीं बता रहा था। सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि उसे अशोक पर संदेह था कि उसके उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। वहीं अशोक पैसे वाला था और कार खरीदने वाला था। इसलिए उसने मृतक के रुपए हड़पने और उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
उसने पत्नी के साथ हत्या का प्लान बनाया और पत्नी को भेज दिया। इसके बाद पत्नी को गांव से लाने का बहाना बनाकर अशोक को अपने साथ ले आया। यहां आरोपी ने पहले से तैयारी के तहत मृतक को शराब पिलाई और खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को धान के खेत में फेंककर वहां से फरार हो गए।
मृतक के खाते से निकाले रुपए
आरोपी कन्हैया ने पहले पत्नी के साथ मिलकर अशोक की हत्या की और फिर उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। आरोपी मृतक की सेलरी आने का इंतजार करता रहा और जब उसकी सेलरी आई तो उसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। इसी समय मृतक के मोबाइल की लोकेशन गभाना की मिल गई। जिससे मृतक की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विनय कुमार के साथ एसआई अमित कुमार, शुभम कुमार, अनुज कुमार, मनीष कुमार, महिला कांस्टेबल सुषमा देवी आदि शामिल रहे।
