गुना में बीच बाजार ट्रैक्टरों से स्टंट, VIDEO: रील बनाने वाहन मोडिफाई करा लगाए बड़े टायर; TI बोले- जल्द कार्रवाई करेंगे – Guna News h3>
ट्रैक्टरों से बीच बाजार स्टंट किए जा रहे हैं।
गुना जिले के बीनागंज इलाके में ट्रैक्टरों पर स्टंट करते युवाओं के वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में युवक मॉडिफाई किए गए ट्रैक्टरों को भरे बाजार में तेज रफ्तार से दौड़ाते और उन पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगोंं ने बताया कि
.
मॉडिफाइड ट्रैक्टर पर खुलेआम स्टंट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “बीनागंज वाले” नामक पेज से ऐसे कई वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनमें युवाओं को बड़े टायरों, चेन स्टीयरिंग और कवर हटाए गए ट्रैक्टर पर खतरनाक स्टंट करते देखा जा सकता है।
वीडियो में ट्रैक्टर को भीड़भाड़ वाले बाजार में फर्राटे से दौड़ाते हुए दिखाया गया है। इन मॉडिफाइड ट्रैक्टरों से जुड़े कुछ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो ट्रैक्टरों को साथ लेकर स्टंट किए जा रहे हैं।
युवक ट्रैक्टरों पर खड़े हो कर स्टंट कर रहे हैं।
परिवहन नियमों का हो रहा उल्लंघन
जानकारों की मानें तो किसी भी वाहन में मोडिफिकेशन कराने के लिए परिवहन विभाग की अनुमति जरूरी होती है। ट्रैक्टर जैसे वाहन अगर कृषि कार्य से व्यवसायिक उपयोग में लाए जा रहे हैं या मोडिफाई किए जा रहे हैं, तो उन्हें परिवर्तित श्रेणी में दर्ज कराना अनिवार्य होता है। साथ ही ट्रॉली का पंजीयन भी परिवहन विभाग में कराना होता है। लेकिन वायरल वीडियो में इन नियमों की अनदेखी स्पष्ट रूप से नजर आ रही है।
बीच बाजार में ट्रैक्टर दौड़ाए जा रहे हैं।
लाेग बोले- प्रशासन और पुलिस मौन
स्थानीय लोगों ने बताया कि बीनागंज और कुंभराज जैसे कस्बों में इन ट्रैक्टरों को खुलेआम सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। लेकिन अब तक इस पर न तो स्थानीय प्रशासन ने कोई संज्ञान लिया है और न ही पुलिस की कोई कार्रवाई सामने आई है। उन्होंने बताया कि ये स्टंट किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते है।
जानकारी के अनुसार अभी मीना नामक युवा इस इंस्टाग्राम पेज को चला रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे ट्रैक्टरों को जब्त कर युवाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जा सकें।
ट्रैफिक TI अजय प्रताप सिंह ने बताया-
इस तरह स्टंट करना गलत है। आम नागरिकों की जान को खतरे में डाला जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
