अयोध्या में खाद नहीं मिली, तो प्रदर्शन होगा: सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 28 अगस्त से होगी शुरुआत, सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी – Ayodhya News

0
अयोध्या में खाद नहीं मिली, तो प्रदर्शन होगा:  सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 28 अगस्त से होगी शुरुआत, सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी – Ayodhya News

अयोध्या में खाद नहीं मिली, तो प्रदर्शन होगा: सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 28 अगस्त से होगी शुरुआत, सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी – Ayodhya News

किसान समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी 28 अगस्त से अयोध्या की सभी तहसीलों में आंदोलन करगी। सांसद अवधेश प्रसाद ने खुद इसकी घोषणा कर दी है।

यूपी के कई जिलों में यूरिया खाद की भारी किल्लत है। अयोध्या में किसानों की समस्याओं को लेकर सपा ने आंदोलन शुरू किया। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा- यदि जिले में किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन होगा।

.

सांसद ने कहा- यूरिया के साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया जाना चाहिए। समाधान नहीं होने पर जिले की सभी तहसीलों में विरोध प्रदर्शन होगा। इसकी शुरुआत 28 अगस्त को मिल्कीपुर तहसील से होगी।

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा- छुट्टा मवेशी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। लोगों की जान भी ले रहे हैं। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रह रही है। छुट्टा मवेशियों का उचित प्रबंध करने में भाजपा सरकार पूरी तरीके से फेल है।

सांसद अवधेश प्रसाद के साथ जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव और वरिष्ठ नेता अनूप कुमार सिंह ।

पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

सांसद अवधेश प्रसाद की अगुआई में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं ने अयोध्या में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी अयोध्या को सौंपा। कहा कि जिले में यूरिया खाद की भारी कमी से किसान अपनी फसल को बचाने में नाकाम हो रहा है।

खाद के लिए किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रहीं

ज्ञापन में कहा गया कि दिनभर खाद के लिए किस लाइनों में खड़ा रहता है ऊपर से प्रशासन द्वारा किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही हैं। जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी चरम सीमा पर है। जल्द से जल्द किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए।

किसानों की जमीन जबरदस्ती की जा रही

रामनगरी अयोध्या में किसानों की जमीन कभी 2 लेन, कभी फोर लेन तो कभी सिक्स लेन एवं रिंग रोड के नाम पर किसानों की जमीन नाम मात्र मुआवजे के नाम पर जबरदस्ती ली जा रही है। जिससे किसान बेघर एवं भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।

एक-एक लाठी का हिसाब 2027 में जरूर होगा

जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा- जिस प्रकार से यूरिया खाद के लिए किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही हैं। एक-एक लाठी का हिसाब 2027 में जरूर होगा।

‘प्रदेश में जंगलराज कायम’

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा- जिस प्रकार से किसानों के ऊपर खाद के बदले लाठियां बरसाई जा रही है। यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है और भारतीय जनता पार्टी सरकार के तानाशाही रवैया का परिचायक है। कानून व्यवस्था हो चुकी है और पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे, सरकार की तानाशाही नहीं चलने देंगे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News