Advertising
<

कार से काली फिल्म, बुलेट का मोडिफाइड सायलेंसर निकाला: छिंदवाड़ा में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई; 146 वाहनों से ₹71,600 जुर्माना वसूला – Chhindwara News

0
कार से काली फिल्म, बुलेट का मोडिफाइड सायलेंसर निकाला:  छिंदवाड़ा में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई; 146 वाहनों से ₹71,600 जुर्माना वसूला – Chhindwara News

कार से काली फिल्म, बुलेट का मोडिफाइड सायलेंसर निकाला: छिंदवाड़ा में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई; 146 वाहनों से ₹71,600 जुर्माना वसूला – Chhindwara News

छिंदवाड़ा शहर और जिले में शनिवार को यातायात पुलिस ने काली फिल्म लगी कारों और मॉडिफाईड बुलेट साइलेंसर पर अभियान चलाया। इस दौरान 43 कारों से काली फिल्म हटवाई गई, 8 बुलेट से तेज आवाज करने वाले साइलेंसर निकाले गए और कुल 146 वाहनों पर कार्रवाई कर ₹71,600

.

एसपी निवेदिता गुप्ता की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। अभियान में शहर के साथ सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम शामिल रही। ट्रैफिक डीएसपी रामेश्वर चौबे ने बताया कि छिंदवाड़ा में काली फिल्म लगी कारें और बाहर की नंबर प्लेट वाले वाहन ज्यादा चलने लगे थे। ऐसे वाहनों को पकड़ने और जांचने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया।

केवल कार और बुलेट ही नहीं, अन्य वाहन भी कार्रवाई पुलिस ने शनिवार को केवल ब्लैक फिल्म और साइलेंसर ही नहीं, बल्कि बिना हेलमेट चलने वाले और जरूरी कागज नहीं दिखाने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की। 95 दोपहिया और अन्य वाहनों से ₹42,100 का समंस शुल्क वसूला गया। वहीं, ब्लैक फिल्म वाली कारों से ₹21,500 और मॉडिफाईड साइलेंसर से ₹8,000 का जुर्माना लिया गया।

जांच नाका लगाकर चेकिंग करती पुलिस

अपराध रोकथाम भी उद्देश्य ASP आयुष गुप्ता ने कहा कि “काली फिल्म वाली कारों पर कार्रवाई का उद्देश्य केवल नियम पालन कराना नहीं, बल्कि अपराध रोकना भी है। ब्लैक फिल्म से गाड़ी के अंदर बैठे लोगों की पहचान मुश्किल हो जाती है और कई बार अपराधी इसका इस्तेमाल घटनाओं को अंजाम देने के लिए करते हैं। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट ने भी इसके खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं।”

Advertising

काली फिल्म पर की गई कार्यवाही

आगे भी जारी रहेगा अभियान ट्रैफिक TI राकेश तिवारी ने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान लगातार चलेगा। एसपी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे खुद ही अपनी गाड़ियों से काली फिल्म हटाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पिकअप, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों पर सुरक्षा को देखते हुए रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की भी कार्रवाई की जा रही है।

देखिए कार्रवाई के दौरान ली गई अन्य तस्वीरें…

जिलेभर में पुलिस को कार्रवाई के आदेश

काली फिल्म हटाने के साथ जुर्माना भी

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News