350 साल पुरानी परंपरा कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ: दरभंगा में 3 दिवसीय पूजा और मेले का उद्घाटन, पूजा स्थल पर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बैठाई – Darbhanga News h3>
दरभंगा में करीब 350 साल पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को दडिमा चौक, दडिमा गांव के कृष्णा चौक और रनवे में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, पचाढी स्थान के महंत राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा और बनवारी स्थान के म
.
उद्घाटन के साथ ही आम श्रद्धालुओं के लिए भगवान कृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खोल दी गईं। व्रत करने वाली महिलाएं, पुरुष, बच्चे और किशोरियां श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना में जुट गए। पूजा स्थल पर नंद-यशोदा, राधा-कृष्ण, वासुदेव, शंकर-पार्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाएं बैठाई गईं हैं।
मेले का फीता काट कर उद्घाटन करते विधायक।
छठी के बाद मूर्ति विसर्जन किया जाएगा
कृष्णा चौक पूजा समिति के शंभू गुप्ता और नंदकुमार गुप्ता ने बताया कि परंपरा अनुसार जन्मोत्सव के बाद छठी के बाद मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
केवटी प्रखंड के दडिमा गांव में इस वर्ष भी परंपरागत उल्लास और आस्था के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भगवान कृष्ण की हुई पूजा-अर्चना।
बर्थ-डे पर भोग, कीर्तन और भजन करना चाहिए
मौके पर पचाढी स्थान के महंत राम उदित दास उर्फ़ मौनी बाबा ने कहा कि यहां सैकड़ों वर्ष से जन्माष्टमी मनाई जा रही है, जो सनातन धर्म के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, “आज के समय में लोग अपना बर्थ-डे मनाते हैं, लेकिन उसके बदले हमें अपने बर्थ-डे पर भोग, कीर्तन और भजन करना चाहिए।
यही सनातन धर्म की परंपरा है और इसी कारण भारत को पूरी दुनिया गुरु मानती है। जन्माष्टमी हम सभी के लिए पुण्य और आस्था का पर्व है।”
इस अवसर पर केवटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दडिमा गांव में जन्माष्टमी उत्सव वर्षों से श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
इस दौरान हजारों की संख्या में लोग यहां जुटकर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। विधायक ने उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर मेले का शुभारंभ किया और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
पंडाल में भक्तों की भीड़।
शतरंज प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृति किया
बताया कि जन्माष्टमी अवसर पर आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किया जाएगा। विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सब पर अपनी कृपा बनाए रखें और समाज में भाईचारा व सौहार्द बना रहे।
मौके पर जय कुमार यादव, राजा यादव, सतीश यादव, गणेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विनोद झा, राजू यादव, दुर्गानंद यादव, मनोज यादव, रामनंदन यादव, बाबू साहब, आनन्द मोहन झा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
