भोपाल में युवक की हत्या का…VIDEO: मृतक के साथी फरसे तलवार के साथ दिखे, कुख्यात नसीम ने फायरिंग की – Bhopal News h3>
भोपाल में 28 जून को अमित वर्मा नाम के युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था। इस दौरान दो बाइक से आए बदमाशों ने बहस की। अमित के दोस्त छोला मंदिर थाना इलाके के कुख्यात अपराधी राजा खटीक ने हाथ में फर्सा
.
इसके बाद आरोपी ने चार अन्य फायर किए और दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। 48 दिन बाद घटना से जुड़ा लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि अमित दोनों पक्षों के बीच खड़ा होकर समझाइश दे रहा था। नसीम ने उसी की गोली मारकर हत्या कर दी। दो गोलियां अमित के सिर और पेट में लगी थीं। घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र के लीलाधर कॉलोनी में देर रात की थी।
लॉरेंस बिश्ननोई गिरोह से जुड़ा होना बताता है नसीम
नसीम स्वयं को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताता है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। हमलावर राजा खटीक नाम के बदमाश की हत्या करना चाहते थे। राजा वारदात के समय अमित के साथ था। फुटेज में हाथ में फर्सा लेकर युवकों को खदेड़ने का प्रयास करता दिख रहा है।
राजा खटीक हाथ में फरसा लिए नसीम और साथियों को खदेड़ता हुए।
सड़क पर बातचीत कर रहे थे सभी दोस्त
अमित पिता राधेश्याम वर्मा (22) बरखेड़ी फाटक गली नंबर दो खटीकपुरा में रहता था। वह एक गार्मेंट्स शॉप में नौकरी करता था। लीलाधर कॉलोनी में उसके दोस्त आशू खटीक का जन्मदिन था। सेलिब्रेशन करने वह दोस्तों के साथ आशू के घर शनिवार रात करीब 12 बजे पहुंचा था। यहां सभी दोस्तों ने केक कटिंग की। इसके बाद सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।
लूट की रकम के हिस्से को लेकर था विवाद
अमित की हत्या के बाद एफआईआर दर्ज कराने वाला आशु राजा खटीक का छोटा भाई है। राजा खटीक पिछले दिनों श्यामला हिल्स, छोला सहित कई लूट की वारदातों में शामिल रहा है। राजा का गिरोह कलेक्शन एजेंटों को निशाना बनाकर लूटपाट की वारदातों का अंजाम देता है। नसीम के साथी वसीम का छोटा भाई नदीम, राजा के साथ लूट की वारदातों में शामिल रहा है।
राजा और उसके बीच लूट की रकम की हिस्से को लेकर विवाद हुआ था। तब राजा ने नदीम के साथ मारपीट कर दी थी। इसी बात का बदला लेने के इरादे से वसीम और नदीम साथियों के साथ राजा के घर पहुंचे। जहां हुए विवाद के बाद नसीम ने राजा पर फायरिंग की हालांकि गोली राजा को न लगते हुए अमित को लगी और उसकी मौत हो गई।
नसीम बन्ने ने अमित वर्मा की गोली मारकर हत्या की थी।
पहले टेंट कारोबारी को भी मारी थी गोली
नसीम बन्ने खां मूल रूप से शाजापुर जिले का रहने वाला है। लंबे समय से भोपाल में रहकर सक्रिय रूप से अपराध कर रहा है। 3 दिसंबर 2023 को भोपाल के बुधवारा में नसीम बन्ने खां ने साथियों के साथ नवाज रियाज (30) को ताज टेंट हाउस में घुसकर गोलियां मारी थीं।
उसके साथियों ने नवाज पर तलवार से हमला किया था। हमले से पहले नसीम ने नवाज को एक ऑडियो वाट्सएप पर सेंड भी किया था। इसमें उसने स्वयं को लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताकर कारोबारी से दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर बताए समय पर ही कारोबारी को गोली मार दी थी।
इस केस में फरारी के दौरान नसीम ने एक रील जारी कर दौराहा थाने में पदस्थ रहे एक टीआई की हत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी ने भागने का प्रयास किया तब उसका शार्ट एनकाउंटर किया गया। गोली नसीम के पांव में लगी थी।
नसीम पर 46 केस दर्ज, 40 हजार का इनाम भी रहा
दो साल पहले तक आरोपी नसीम पर 30 हजार रुपए का इनाम सीहोर पुलिस और 10 हजार का इनाम भोपाल पुलिस ने घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट और डकैती का प्रयास, अड़ीबाजी जैसे 46 केस दर्ज हैं। नसीम पहले भी पुलिस की कस्टडी से फरार हो चुका है। वह सीहोर, राजगढ़ और भोपाल में आपराधिक वारदातों को अंजाम देता आया है।
