भोपाल में ‘आजादी का महापर्व’ आज: सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल; देश की महान हस्तियों का होगा सम्मान – Bhopal News

0
भोपाल में ‘आजादी का महापर्व’ आज:  सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल; देश की महान हस्तियों का होगा सम्मान – Bhopal News

भोपाल में ‘आजादी का महापर्व’ आज: सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल; देश की महान हस्तियों का होगा सम्मान – Bhopal News

स्वतंत्रता दिवस पर आज शाम राजधानी भोपाल देशभक्ति और सुरों की अनूठी संगमस्थली बनेगा। स्वराज संस्थान संचालनालय की ओर से ‘आजादी का महापर्व’ अंतर्गत हंसध्वनि सभागार, रवीन्द्र भवन में शाम 6:30 बजे प्रख्यात पार्श्व गायक सुरेश वाडकर अपने दल के साथ संगीतमय प

.

देश की महान हस्तियों का होगा सम्मान

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा चार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद राष्ट्रीय सम्मान, महर्षि वेदव्यास राष्ट्रीय सम्मान और महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान से देश की महान हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रोफेसर मीनाक्षी जैन को वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा।

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान

  • मीनाक्षी जैन, नई दिल्ली- 2021-22
  • डॉक्टर शशि प्रभा कुमार नोएडा।
  • इन्दिरा हट्टंगडी, अहमदाबाद, गुजरात — 2023-24
  • टी. वी. उषा, नई दिल्ली — 2024-25

निर्मल दास नारंग को महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा।

महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान

  • निर्मलदास नारंग, ग्वालियर 2021-22
  • सेवा भारती शिक्षा समिति, इन्दौर 2022-23
  • रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृंदावन 2023-24
  • जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल, डिण्डोरी 2024-25

पद्मश्री महेश शर्मा को अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा।

अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद राष्ट्रीय सम्मान

  • अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद राष्ट्रीय सम्मान महेश शर्मा, झाबुआ 2021-22
  • ले. जनरल सैयद अता हसनैन, नई दिल्ली 2022-23
  • गिरीश प्रभुणे, पुणे 2023-24
  • विवेकानंद केन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चर, गुवाहाटी 2024-25

प्रो.रघुवेंद्र तंवर को महर्षि वेद व्यास राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा।

महर्षि वेद व्यास राष्ट्रीय सम्मान

  • प्रफुल्ल केतकर, नई दिल्ली 2021-22
  • प्रो. रघुवेंद्र तंवर, नई दिल्ली 2022-23
  • डॉ. केशवराव सदाशिवशास्त्री मुसलगांवकर, उज्जैन 2023-24
  • संजीव सान्याल, नई दिल्ली 2024-25

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News