Advertising
<

यूपी के बदमाशों ने की थी गुना में ATM कटिंग: दो आरोपी गिरफ्तार; 8 लाख चुराए, 90 हजार के जले नोट नदी में फेंक दिए थे – Guna News

4
यूपी के बदमाशों ने की थी गुना में ATM कटिंग:  दो आरोपी गिरफ्तार; 8 लाख चुराए, 90 हजार के जले नोट नदी में फेंक दिए थे – Guna News

यूपी के बदमाशों ने की थी गुना में ATM कटिंग: दो आरोपी गिरफ्तार; 8 लाख चुराए, 90 हजार के जले नोट नदी में फेंक दिए थे – Guna News

गुना शहर में 1-2 अगस्त की रात ओद्योगिक क्षेत्र में SBI ATM काटकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.05 लाख रुपए बरामद किए गए। तीसरा आरोपी फिलहाल फरार है। चोरी में गैस कटर का इस्तेमाल कर 7.99 लाख

.

FSS कंपनी के कर्मचारी शादिक खान ने शिकायत दी थी कि जैन धर्मकांटे के सामने SBI ATM को गैस कटर से काटकर रकम चोरी हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 500 की एक गड्डी और 200 की दो गड्डी जलकर नष्ट हो गईं, जिनकी कुल कीमत 90 हजार थी। बाकी 7,09,400 रुपए तीन हिस्सों में बांटे गए।

CCTV फुटेज से कार और आरोपियों तक पहुंची पुलिस SP अंकित सोनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए CSP प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में TI CPS चौहान के नेतृत्व में तीन टीमें बनाईं। CCTV फुटेज में एक मारुति रिट्ज कार ATM के पास आधा घंटा घूमती दिखी। कैमरों से कार का नंबर MP07 CA 9122 मिला, जो बाद में फर्जी निकला। बजरंगगढ़ टोल के रिकॉर्ड से असली नंबर UP16 AK 1792 पता चला।

इंडस्ट्रियल एरिया के ATM से चोरी की गई थी।

ग्वालियर से नोएडा तक हुई तलाश टीमें ग्वालियर, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान भेजी गईं। मुखबिर की मदद से गुरुवार सुबह संदिग्ध कार एक स्थान पर खड़ी मिली। कार में बैठे दो लोगों को पकड़कर नाम पूछे गए तो उन्होंने खुद को मनपाल राजपूत और राहुल उर्फ लल्लू राजपूत, दोनों कासगंज (उत्तर प्रदेश) निवासी बताया।

Advertising

मामले का खुलासा करते SP

दोनों के पास से 2.05 लाख बरामद तलाशी में मनपाल से 50 हजार और राहुल से 1.55 लाख रुपए मिले। दोनों ने अपने तीसरे साथी शहजाद खान (नूह, हरियाणा) के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। शहजाद के पास 3,59,400 रुपए होने की जानकारी मिली। जले हुए नोट रास्ते में नदी में फेंकने की बात भी बताई।

आरोपियों से बरामद नगदी।

टीम के कई पुलिसकर्मी रहे शामिल कार्रवाई में TI CPS चौहान, SI कुशल पाल, SI रूहिल शर्मा, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, दीपक तोमर, आरक्षक जितेंद्र वर्मा, आदित्य सिंह कौरव, मनोज रघुवंशी, विनय धाकड़, दीपेश, शिव रघुवंशी और नीरज रघुवंशी शामिल रहे। CCTV कंट्रोल निरीक्षक रेडियो विकास उपाध्याय, ASI भूपेंद्र सेंगर, आरक्षक ओमचरण कुशवाह, राजेश जाटव, महिला आरक्षक प्रिय और साक्षी, सायबर सेल आरक्षक कुलदीप यादव और भूपेंद्र खटीक ने भी भूमिका निभाई।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News