कटिहार में पिता-बेटे को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया: आग बुझाने को जमीन पर लोटता रहा मासूम, मौत;बहन बोली-राखी से पहले भाई छीन लिया, पापा 70% जल गए – Katihar News

0
कटिहार में पिता-बेटे को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया:  आग बुझाने को जमीन पर लोटता रहा मासूम, मौत;बहन बोली-राखी से पहले भाई छीन लिया, पापा 70% जल गए – Katihar News

कटिहार में पिता-बेटे को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया: आग बुझाने को जमीन पर लोटता रहा मासूम, मौत;बहन बोली-राखी से पहले भाई छीन लिया, पापा 70% जल गए – Katihar News

कटिहार में रास्ते के विवाद में बेटा और पिता पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया गया है। इस घटना में बेटे की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुनील कुमार(12) के रूप में हुई है।

.

पिता राम कल्याण मंडल 70% झुलस चुके हैं। उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।

घटना गुरुवार रात की कदवा थाना इलाके के कुर्सेल पंचायत के कचौरा गांव की है।

मृतक के चाचा सतीश कुमार मंडल ने बताया कि, आवाज सुनकर जब हमलोग उठे तो देखा का पूरे आंगन में आग फैली है। बिछावन से उठकर बाहर निकले तो सुनील दरवाजे पर जलता दिखा। वो रो रहा था, दर्द में चिल्ला रहा था। साथ ही, आग बुझाने के लिए अपने शरीर को जमीन पर रगड़कर रहा था।

उन्होंने बताया कि पहले मैं अपने भाई के ई-रिकशा पर भतीजे को बैठाया। इतने में घर वाले बोले वो भी जाएंगे। इसके बाद मैं सुनील को बाइक पर बैठाकर अस्पताल के लिए निकला। रास्ते में सुनील ने बताया कि, पापा ने आग लगाने वाले को देखा है।

इसी जगह पर पिता-बेटे को जलाया जिंदा।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोग।

रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

सतीश ने बताया कि, मेरा भाई ई-रिक्शा चलाता है। कुछ दिन पहले गांव के लोगों से रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि रात में कई बार फोन कर प्रशासन को बुलाया गया, लेकिन पुलिस ने हर बार यहीं बोला कि FIR दर्ज करवाइए उसके बाद आएंगे।

जान से मारने की दी थी धमकी

मृतक के मौसेरे भाई ने बताया कि, रात के डेढ़ बजे लगभग 2 लीटर पेट्रोल छिड़ककर पिता-बेटे को जला दिया गया। उन्होंने गांव के घनश्याम पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

राखी से पहले भाई की मौत

मृतक की बहन द्रौपदी कुमारी ने बताया कि मेरे पप्पा और भाई पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। राखी से पहले मेरे एक भाई की मौत हो गई। पप्पा का इलाज चल रहा है। मेरे दो भाई थे, लेकिन अब एक नहीं रहा।

आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग

इस घटना के बाद इलाके के लोग डरे हुए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि, जिसने भी ऐसी वारदात को अंजाम दिया है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देनी चाहिए। कदवा थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि शक के आधार पर घनश्याम मंडल की गिरफ्तारी की गई है। घटनास्थल की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ जारी है।

———————–

ये खबर भी पढ़ें

पटना में भाई-बहन की हत्या, शव को बेड पर जलाया:मुंह पर कपड़े बंधे थे; पिता बोले- वारदात में 2 से 3 लोग शामिल

पटना में गुरुवार को भाई-बहन की हत्या के बाद उनकी लाशों को बेड पर रखकर जला दिया गया। मृतकों की पहचान 14 साल की अंजलि कुमारी और 12 साल के अंशु के रूप में हुई है। घटना के वक्त घर में सिर्फ भाई-बहन थे। दोनों थोड़ी देर पहले ही स्कूल से लौटे थे। बेड पर जली लाशें मिली हैं। घटना जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव की है। बच्चों के पिता ललन गुप्ता ने बताया कि ‘दोपहर 12 से डेढ़ बजे के बीच यह घटना हुई है। किसी ने दोनों की हत्या की है। इसके बाद बेड पर शव जलाए गए हैं।’ बच्चों की मां AIIMS में सिक्योरिटी गार्ड है और पिता चुनाव आयोग में कर्मचारी हैं। पूरी खबर पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News