वाराणसी में आभूषण कारीगर ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान: डेढ़ किलो सोने के सूद के लिए परेशान कर रहा था स्वर्ण व्यापारी, चार गिरफ्तार – Varanasi News h3>
सोने के सूदखोरों से परेशान होकर शुभम ने की थी आत्महत्या। चार गिरफ्तार।
वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के सोराकुआं इलाके में पश्चिम बंगाल के रहने वाले स्वर्ण कारीगर शुभम सामंत (25) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इस मामले में मृतक की मां रेखा ने कोतवाली थाने में स्वर्ण व्यापारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुक
.
मां ने आरोप लगाया कि डेढ़ लाख के सोने के एवज में लड़का तीन किलो सोना सूदखोरों को दे चूका था। इसके अलावा पैसे भी दिए थे पर वो बार-बार उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
देर रात मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली थाने पर रही स्वर्ण व्यापारियों की भीड़।
बेटे ने लिया था डेढ़ किलो सोना सूद पर रेखा सामंत ने बताया – मेरे बेटे शुभम सामंत उर्फ बिट्टू ने चार साल पहले पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से आकर सोरोकुआं इलाके में किराए का मकान लेकर भाई नरेंद्र के साथ मिलाकर आभूषण बनाने का कारखाना शुरू किया था। उसने डेढ़ किलो सोना संतोष सेठ से सूद पर लिया था और उसका सूद लगातार संतोष को लौटा रहा था। अब तक वह उसे डेढ़ किलो सोने के एवज में तीन किलो सोना और एक लाख से अधिक रुपए लौटा चुका था।
तीन किलो सोना लेने के बाद भी सूद ले रहा था आरोपी इस संबंध में मृतक शुभम की मां रेखा सामंत ने बताया- मेरे बेटे ने स्वर्ण व्यापारी से डेढ़ किलो सोना सूद पर लिया था। जिसका दोगुना वो अदा कर चुका था। लेकिन उस रात ब्रह्मा घाट निवासी सूदखोर संतोष ज्वेलर्स अपने बेटे, पत्नी और मामा समेत 8 लोगों के साथ घर आये थे। ऊपर के तल पर बेटा कारखाना चलाता था। सब वहीं चले गए और लड़के से बहस करते रहे और सूद का पैसा मांगते रहे। प्रताड़ना और गाली-गलौज रात 11 बजे तक चली। उसके बाद अलमारी से आभूषण, पैसे और डायरी लेकर सब वापस चले गए और बेटा नीचे नहीं आया।
मां रेखा सामंत ने रो-रो कर बताई आपबीती। बोलीं हमें इंसाफ चाहिए।
ऊपर गयी तो मर चुका था बेटा मां रेखा ने बताया- उसके बाद ऊपर गयी तो बेटे के मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों ब्रह्मा घाट निवासी संतोष उसके बेटे अमन, पत्नी मीरा और बेटी खुशी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पत्नी दो माह की गर्भवती शुभम की शादी जून 2024 में हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। इस समय वह अपने मायके मेदिनीपुर में है। मां रेखा ने बताया – सूचना के बाद से बहु सृष्टि की भी तबियत ठीक नहीं है। उसके भाई नरेंद्र ने बताया- भाई शुभम संतोष से सोना लेने के बाद से परेशान था।
