औरंगाबाद में 2 देसी कट्टा के साथ नक्सली अरेस्ट: रंगदारी के लिए जेसीबी मशीन में लगा दी थी आग, पुलिस पर की थी फायरिंग – Aurangabad (Bihar) News h3>
पुलिस के साथ गिरफ्तार बदमाश की फोटो।
औरंगाबाद के मदनपुर थाना के पुलिस व एसटीएफ जवानों ने मिल कर कार्रवाई की है। इसमें एक हार्डकोर नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
.
जबकि, उसकी निशानदेही पर थाना क्षेत्र के भीतरढोकड़ी के पास बंडा पहाड़ पर छिपा कर रखा गया एक देसी कार्बाइन व एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पकड़ा गया नक्सली पुकार भुइयां गयाजी जिला का आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव टहल बिगहा गांव का रहने वाला है।
गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक सभा कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ चंदन कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार को खुफिया इनपुट मिली थी कि नक्सली कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त पुकार भुइयां थाना क्षेत्र के अजनवा स्थित नहर रास्ते होते हुए पैदल गुजरने वाला है। वरीय अधिकारियों को सूचना की जानकारी दी गई।
एसडीपीओ ने मामले में जानकारी दी है।
जवानों के सहयोग से छापेमारी की
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसटीएफ जवानों के सहयोग से छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस की वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। पहले से मुस्तैद जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस को बताया कि बंडा पहाड़ पर उसकी ओर से एक देसी कार्बाइन में एक देसी कट्टा छुपा कर रखा गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हथियार बरामद किया है।
एसडीपीओ ने बताया कि इलाके में नक्सलियों का प्रभाव समाप्त हो गया था। वह संगठन से निकले अन्य लोगों के साथ मिलकर गिरोह चला रहा था। गिरोह का मुख्य काम संगठन के नाम पर भय पैदा कर कंस्ट्रक्शन काम में लगे ठेकेदारों से लेवी वसूलना था।
जेसीबी में आग लगा दी थी
नक्सली ने इसी साल 7 जनवरी को मदनपुर थाना क्षेत्र के चिल्मी के पास सड़क निर्माण काम में लगे जेसीबी में आग लगा दी थी। इसी प्रकार 29 जनवरी को विधवा नाला के पास पोकलेन मशीन में आग लगा दिया था।
मदनपुर थाना क्षेत्र के अजनवां के पास पइन निर्माण काम कर रही कंपनी से नक्सली ने लेवी की मांग की थी। इलाके में लगातार लेवी मांगने की सूचना पर मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्रों में एसटीएफ और मदनपुर थाना की पुलिस के चलाए जा रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान उसने अपनी टीम के साथ पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी थी। इसमें कई पुलिस के जवान बाल बाल बच गए थे। फायरिंग के बाद जंगल पहाड़ का सहारा लेते हुए वह फरार हो गया था।
सात से अधिक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज
पकड़े गए नकली का लंबा चौड़ा आपराधिक के इतिहास है। उसके खिलाफ मदनपुर तथा गुरुवा थाना में सात से अधिक आर्म्स एक्ट व 17 सीएलए के मामले दर्ज हैं। पुलिस से बड़ी उपलब्धि मान रही है।
पकड़े गए नक्सली ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उससे पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी है, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि उसके सहयोगियों को पहले ही गुरुआ थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ व आवश्यक कार्रवाई के बाद पकड़े गए नक्सली को रिमांड के लिए कोर्ट भेज दिया गया है।
