प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 को धार आएंगे: कलेक्टर ने हेलीपैड़, जनसभा स्थल और पार्किंग सही रखने कहा – Dhar News

0

धार में प्रधानमंत्री 25 अगस्त को आने वाले हैं। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। बुधवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा बदनावर के भैसोला में पीएम मित्रा पार्क पहुंचे। कलेक्टर ने प्रस्तावित हेलीपैड स्थल, जनसभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था और पहुंच मार्गों को देखा।

.

कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दौरान किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पार्किंग और सभा स्थल तक आमजन की सुगम पहुंच करने की बात पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री का यह दौरा धार जिले के लिए विशेष महत्व रखता है। विशेषकर पीएम मित्रा पार्क जैसे मेगा प्रोजेक्ट के संदर्भ में, जो जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस दौरे के दौरान पीएम मित्रा पार्क से विस्थापित ग्रामीणों के पुनर्वास पर भी चर्चा होने की संभावना है।

इस अवसर पर एमपीआईडीसी के ईडी हिमांशु प्रजापति, एसडीएम दीपक चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री का यह दौरा धार जिले के लिए विशेष महत्व रखता है। विशेषकर पीएम मित्रा पार्क जैसे मेगा प्रोजेक्ट के संदर्भ में, जो जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस दौरे के दौरान पीएम मित्रा पार्क से विस्थापित ग्रामीणों के पुनर्वास पर भी चर्चा होने की संभावना है।

पीएम मित्रा पार्क से विस्थापित होने वाले ग्रामीणों के पुनर्वास के क्रम में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज भैसोला में एमपीआईडीसी द्वारा बनाए जा रहे पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया।

89 मकानों का निर्माण, गुणवत्ता पर विशेष जोर एमपीआईडीसी के कार्यपालन निदेशक हिमांशु प्रजापति ने कलेक्टर को बताया कि भैसोला में कुल 89 मकानों के निर्माण की योजना बनाई गई है। इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मकानों की गुणवत्ता टॉप क्लास होनी चाहिए, ताकि विस्थापित ग्रामीण यह महसूस कर सकें कि उन्हें पहले से बेहतर सुविधा और वातावरण दिया गया है।

सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पुनर्वास स्थल पर सड़क, बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि यहां बसाए जा रहे लोगों के लिए एक सोसाइटी बनाई जा सकती है, जिससे सामुदायिक भावना को बढ़ावा मिले और व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें।

कलेक्टर शि मिश्रा ने यहां बसने वाले लोगों के वोटर आईडी और इस क्षेत्र को विधिवत आबादी घोषित किए जाने की प्रक्रिया की जानकारी भी अधिकारियों से ली। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि दस्तावेजी प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए, ताकि विस्थापितों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री दीपक चौहान भी कलेक्टर के साथ उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News