उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, गांव जमींदोज: 34 सेकेंड में सैंकड़ों घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

0
उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, गांव जमींदोज:  34 सेकेंड में सैंकड़ों घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, गांव जमींदोज: 34 सेकेंड में सैंकड़ों घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

  • Hindi News
  • National
  • Uttarakhand Cloudburst LIVE Photos Updates; Uttarkashi Dharali Flood | UP Himachal Prayagraj

उत्तरकाशीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से खीर गंगा गांव बह गया है। घटना मंगलवार दोपहर 1.45 बजे की है। घटना के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि पहाड़ी से बारिश का पानी और मलबा आया और 34 सेकेंड में पूरा गांव बहा ले गया।

उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। कई लोगों के दबे होने की खबर है। धरावी गांव देहरादून से 218 किमी और गंगोत्री धाम से 10 किमी दूर है। रेस्क्यू टीम SDRF, NDRF के साथ आर्मी भी मौके पर पहुंच गई है।

पानी का सैलाब देख लोग चीखने लगे पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकानें ध्वस्त हो चुकी हैं। यहां पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। सीएम धामी ने कहा कि हम हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।

तबाही को पहले और अब की फोटोज से समझिए

उत्तरकाशी में बादल फटने, तबाही और रेस्क्यू की पूरी कहानी, 8 तस्वीरों में…

उत्तरकाशी में पिछले 2 दिनों से बारिश हो रही है, इस दौरान मंगलवार सुबह बादल फटा और धराली गांव की ओर मलबा आया।

नदी में मलबे की वजह से ओवरफ्लो हो गई और मलबा और पानी बाहर निकल गया।

नदी का पानी और मलबा किनारे मौजूद मकानों तक पहुंच गया।

पानी और मलबे का बहाव तेज था, इसने पहले किनारे पर मौजूद पेड़ों को अपनी चपेट में लिया।

इस दौरान वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते दिखे।

पानी और मलबे ने मकानों को भी अपनी चपेट में लिया और जमींदोज कर दिया।

पूरा धराली गांव मलबे के नीचे दबने से तबाह हो गया है।

मलबे में दबने से 4 लोगों की मौत और 50 लोग लापता हैं। इस दौरान एक व्यक्ति मलबे से रेंगते हुए निकलता नजर आया।

अब मैप से समझिए घटनास्थल को…

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेना ने अब तक 20 लोगों को बचाया

देहरादून में सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि हर्षिल में बादल फटने और सेना के कैंप में नुकसान को लेकर कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि धराली में बादल फटने के 15 मिनट के बाद सेना के करीब 100 जवानों की टीम रेस्क्यू करने पहुंच गई थी। फिलहाल 20 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

11:27 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

धराली के पास सुखी टॉप में एक और बादल फटा

उत्तरकाशी प्रशासन ने बताया कि धराली के पास सुखी टॉप में एक और बादल फटा है। फिलहाल इस घटना को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

11:22 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

धराली की बाढ़ से हर्षिल हेलीपैड में पानी भरा

धराली के खीर गंगा में आई बाढ़ से हर्षिल हेलीपैड के क्षेत्र में जल भराव हो गया है। उत्तरकाशी के निचले हिस्सों में बाढ़ का खतरा बन सकता है।

11:09 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

SDRF कमांडेंट ने कहा- बारिश की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही

NEWS4SOCIALरिपोर्ट्स वैभव पलनीटकर ने धराली घटना को लेकर SDRF कमांडेंट अर्पण यदुवंशी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि SDRF टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। बाढ़ के पानी के साथ काफी तादाद में मलबा आ गया है। भारतीय सेना, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस की टीमें साथ मिलकर समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

SDRF कमांडेंट ने यह भी बताया कि धराली काफी भूगर्भीय चुनौती वाली जगह है। वहां राहत बचाव का काम करना बहुत मुश्किल टास्क है। मौसम अभी सबसे बड़ी चुनौती हुआ है, लगातार बारिश हो रही है। रात में बहुत ठंड हो जाती है। इसकी वजह से रेस्क्यू चुनौतीपूर्ण है।

11:02 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

VIDEO: जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग

10:56 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी बोले- सीएम धामी से हालात की जानकारी ली

धराली के हादसे को लेकर पीएम मोदी ने उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात की है। उन्होंने X पर लिखा- उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं।

10:48 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

गंगोत्री धाम से 10 km दूर है धराली

धराली उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक छोटा सा गांव है, जो गंगोत्री के पास हर्षिल एरिया से सिर्फ 2 किमी आगे ही है। यहां से गंगोत्री धाम 8-10 किलोमीटर दूर है।

चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने की वजह से धराली में बहुत सारे होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे हैं। इसकी वजह से बाढ़ में कई लोगों की मौत होने की आशंका है।

धराली गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है। यह समुद्र तल से लगभग 2,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और हिमालय की गोद में बसा होने के कारण यह पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए आकर्षक स्थल है।

धराली को माँ गंगा का मायका (मुखबा) के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि गंगोत्री मंदिर सर्दियों में बंद होने पर माँ गंगा की मूर्ति को मुखबा गांव में लाया जाता है, जो धराली के पास है।

10:33 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

सेना ने 20 लोगों को बचाया

भारतीय सेना ने बताया कि आज दोपहर लगभग 1:45 बजे, हर्षिल स्थित भारतीय सेना शिविर से लगभग 4 किलोमीटर दूर, धराली गांव के पास बादल फटने से लैंडस्लाइड हुआ। सेना ने 150 कर्मियों को तैनात किया जो 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गए और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक 15-20 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है, और घायलों को हर्षिल स्थित भारतीय सेना के चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। सर्च और रेस्क्यू का काम चल रहा है। फंसे हुए लोगों का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, और भारतीय सेना प्रभावित नागरिकों को हर संभव मदद कर रही है।

10:22 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बचाव टीम ने कई लोगों को रेस्क्यू किया, देखें फोटोज

10:14 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

प्रमुख सचिव ने कहा- नुकसान का आकलन कर रहे हैं

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट और एसपी दोनों घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। जान-माल के नुकसान की आशंका है। हमने एसडीआरएफ के साथ-साथ एनडीआरएफ को भी भेजा है। हम पहले आकलन कर रहे हैं, और जैसे ही हमें नुकसान का स्तर पता चलेगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

10:10 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

गढ़वाल मंडल के कमिश्नर ने कहा- बड़ा नुकसान

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया, काफी संपत्ति का नुकसान हुआ है। हताहतों के बारे में अभी कुछ कहना संभव नहीं है। हमारी सेना की टीम, जो हर्षिल में है, मौके पर पहुंच गई है। साथ ही जिलाधिकारी, एसएसपी भी वहां पहुंच रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को भी वहां भेजा गया है। पहली प्राथमिकता लोगों को बचाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम सक्रिय कर दी गई है।

09:59 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ITBP ने 16 सदस्यीय टीम घटनास्थल पर भेजी

09:58 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

SDRF के आईजी ने कहा- कई टीमें घटनास्थल पहुंच रहीं

एसडीआरएफ के आईजी अरुण मोहन जोशी ने कहा, ‘जैसे ही हमें घटना की जानकारी मिली, हमारी टीम मौके पर पहुंच गई। दो अन्य टीमें भी जल्द ही पहुंचने वाली हैं। राहत और बचाव कार्य समन्वय के साथ किया जा रहा है। आसपास की NDRF और सेना की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच रही हैं। हमारे SDRF बटालियन मुख्यालय से विशेष उपकरण भेजे जा रहे हैं, जो इस आपदा में उपयोगी हो सकते हैं।’

09:55 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री शाह ने सीएम धामी से बात की, हालात जानें

09:05 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

धराली में बादल फटने के 3 वीडियो

08:44 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से गांव बहा

उत्तराखंड में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश जारी है। मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के धराली में खीर गंगा में बादल फटने से पूरा गांव बाढ़ और मलबे की चपेट में आ गया।

06:16 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में बाढ़ से बीते 2 महीने में 275 मौतें

मध्यप्रदेश की बात करें तो बाढ़ के दौरान हुए हादसों में 275 लोगों की जान जा चुकी है। मानसून की आमद के बाद से जून और जुलाई के ये आंकड़े सरकार ने खुद विधानसभा में बताए हैं। 1657 पशुओं की भी मौत हुई है।

बारिश के चलते ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (RRDA) की 254 से अधिक सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। 293 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 3 हजार 687 मकानों में आंशिक नुकसान हुआ है। कुल 3980 मकानों को नुकसान पहुंचा है।

06:14 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पटना के फतुहा में भी श्मशान घाट में भरा पानी

पटना के फतुहा में गंगा का पानी श्मशान घाट पर चढ़ गया। यहां 4 जिले पटना, नवादा, गयाजी, जहानाबाद के लोग अंतिम संस्कार के लिए लाश जलाने आते है। हालांकि, घाट पर गंगा का पानी आने से लोग सड़क किनारे लाश जलाने को मजबूर हैं।

06:14 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

UP: देश की सबसे बड़ी कृत्रिम झील ओवरफ्लो, 7 गेट खोले

सोनभद्र में भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील रिहंद बांध के सात फाटक खोल दिए गए हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया- सोमवार को बांध का जलस्तर 869.1 फीट पहुंचने पर पहला फाटक खोला गया।

जलस्तर में कमी न आने के कारण शाम 6:30 बजे तक दो बार में पांच फाटक खोल दिए गए। इसके बावजूद जलस्तर में कमी नहीं आई। रात्रि 11 बजे दो और फाटक 16 फीट तक खोलने पड़े।

06:13 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में 53 गांव और 24 वार्ड बाढ़ की चपेट में, 5 तस्वीरें…

बाढ़ राहत पर सरकार की तरफ से जानकारी देते हुए प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया- गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर के बढ़ने से 53 गांव और 24 वार्ड वाराणसी में प्रभावित हैं। करीब 2100 परिवारों के 12 हजार लोगों को बाढ़ राहत शिविर केंद्रों में भेजा गया है। वाराणसी में कुल 46 बाढ़ राहत शिविर केंद्र बनाए गए हैं। कम्युनिटी किचन के माध्यम से सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का भोजन दिया जा रहा है।

05:12 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

UP: बलिया में 24 गांवों में घुसा गंगा का पानी

बलिया में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। अब तक 41 कच्चे-पक्के मकान नदी में समाहित हो चुके हैं। अभी नदी का जलस्तर 59.81 मीटर है। यहां खतरे का निशान 57.615 मीटर है।

05:12 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में अस्सी घाट की दुकानें डूबी

वाराणसी के अस्सी घाट के आसपास की दुकानें आधी से ज्यादा डूब गई हैं। सुबह ए बनारस मंच की बने मंडपम और यज्ञशाला 90% डूब गया है। यहां रोज चलने वाली 3 हजार नावें पिछले 1 माह से बंद पड़ी हैं।

02:17 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

झारखंड: आज सभी जिलों में बारिश की संभावना, बिजली गिरने का अलर्ट; 8 अगस्त तक यलो अलर्ट

झारखंड में मंगलवार को रांची समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 6 अगस्त को पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अगस्त को भारी बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

02:14 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 5 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट, रायपुर-सूरजपुर समेत 17 जिलों में बिजली का अलर्ट

रायपुर में सोमवार दोपहर को तेज बारिश हुई थी।

छत्तीसगढ़ के सुकमा, बस्तर, बीजापुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, रायपुर सहित 17 जिलों में मंगलवार को आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है। यह चेतावनी अगले 5 दिनों तक के लिए जारी की गई है। 6 अगस्त से पूरे राज्य में बारिश हो सकती है। पिछले 48 घंटों में दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग के कुछ जगहों हल्की से मध्यम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

02:10 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, तेज हवाएं चलेंगी, डैमों का जलस्तर बढ़ा

पंजाब के अधिकतर जिलों में मंगलवार सुबह से बादल छाए हैं।

पंजाब के 4 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। बाकी जिलों में कल तक हल्की या सामान्य बारिश के आसार हैं। सोमवार को शाम तक कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई और कई जगहों पर हल्के बादल छाए रहे, जिससे मौसम में थोड़ा बदलाव देखा गया। राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री की गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें…

02:06 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, यमुनानगर और जींद में सबसे ज्यादा बरसात की संभावना

अंबाला में सोमवार को बारिश हुई। आज भी भारी बारिश की संभावना है।

हरियाणा में मौसम विभाग ने मंगलवार को 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, इस मानसून सीजन राज्य में अब तक सामान्य से 22% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 4 अगस्त तक औसतन 227.5mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 277.3mm बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 557.5mm और महेंद्रगढ़ में 543.9mm बारिश दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

02:00 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: 3 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन बरसेंगे बादल, इस मानसून सीजन 192 की मौत

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार रात से बारिश हो रही है। मंगलवार को भी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। पंजाब से सटे ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिले के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 8 अगस्त तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। पूरे अगस्त महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

01:50 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्णिया में 38 साल का रिकॉर्ड टूटा; आरा में स्कूल बंद

बांका और वैशाली सहित कई जिलों में लगातार बारिश से बाढ़ की समस्या पैदा हो गई है।

बिहार में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो गया है। बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को 17 जिलों में यलो अलर्ट, जबकि 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40km की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…

01:44 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: इस सीजन 47% ज्यादा बारिश, आज ग्वालियर-मुरैना में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल में सोमवार रात तेज बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में 28.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 47% बरसात है। मानसूनी बारिश ने 77% कोटा पूरा कर लिया है। अगस्त में बारिश का कोटा पूरा हो सकता है। हालांकि, अगले 4 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है। हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

01:36 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 7 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून, बनास नदी में 2 शव मिले

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

राजस्थान में मानसून सुस्त होने से उमस भरी गर्मी फिर से बढ़ गई है। हालांकि, दो दिन बाद फिर से मानसून एक्टिव हो सकता है। सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने सवाई माधोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। टोंक में रविवार को बनास नदी में डूबे युवक और बुजुर्ग के शव मिल गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:22 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

5 अगस्त को राज्यों में मौसम का हाल…

01:22 AM5 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

4 अगस्त को देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश के आंकड़े…

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News