आगरा में इस मानसून में अब तक 56% बारिश: आज भी सुबह से छाये बादल, दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना – Agra News

0
आगरा में इस मानसून में अब तक 56% बारिश:  आज भी सुबह से छाये बादल, दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना – Agra News

आगरा में इस मानसून में अब तक 56% बारिश: आज भी सुबह से छाये बादल, दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना – Agra News

आगरा में 5 अगस्त को सुबह से छाये बादल।

आगरा में इस मानसून में झमाझम बारिश हुई है। 1 जून से 4 अगस्त तक 56% बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस समयावधि में आगरा में 416.9 एमएम बारिश हुई है। जबकि इस समयावधि का औसत 267.3 एमएम है।

.

जानिये 5 अगस्त को कैसा है मौसम 5 अगस्त को भी दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। सुबह से ही घने बादल छाये हुए हैं। ऐसे में शाम तक एक या दो बार बारिश हो सकती है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। हालांकि 7 और 8 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है।

इस मानसून में आगरा में खूब बारिश हुई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

किसी दिन भारी बारिश तो किसी दिन बूंदाबांदी की वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। 3 अगस्त की अपेक्षा 4 अगस्त को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति…

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
4 अगस्त 30.7 डिग्री सेल्सियस 26.6 डिग्री सेल्सियस
3 अगस्त 29.2 डिग्री सेल्सियस 25.4 डिग्री सेल्सियस
2 अगस्त 33.2 डिग्री सेल्सियस 26.5 डिग्री सेल्सियस
1 अगस्त 33.0 डिग्री सेल्सियस 25.8 डिग्री सेल्सियस
31 जुलाई 31.0 डिग्री सेल्सियस 26.8 डिग्री सेल्सियस
30 जुलाई 34.0 डिग्री सेल्सियस 26.6 डिग्री सेल्सियस
29 जुलाई 30.6 डिग्री सेल्सियस 28.3 डिग्री सेल्सियस

यमुना का बढ़ा जलस्तर पहाड़ों और वेस्ट यूपी में लगातार हो रही बारिश की वजह से आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। मथुरा के गोकुल बैराज से 2 दिन में 45 हजार क्यूसिक से अधिक पानी छोड़ा जा चुका है। इसके चलते सोमवार को आगरा में यमुना का जलस्तर 490.5 फीट पहुंच गया। जोकि खतरे के निशान से 4.5 फीट नीचे है। आगरा में यमुना का फ्लड लेवल 495 फीट पर है।

यमुना का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है।

आगरा में नाले की तरह दिखने वाले यमुना इन दिनों लबालब है। दोनों किनारे पानी में डूबे हुए हैं। सूखी नदी में एकत्रित गंदगी पानी के बहाव के साथ बह गई है। कैलाश घाट, पोइया घाट, बल्केश्वर घाट, हाथी घाट, दशहरा घाट पर पानी ऊपर तक आ गया है। हालांकि पानी यह स्तर अभी हदों में है।

10 अगस्त तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तेज हवाएं भी चलेंगी। हालांकि फिलहाल भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई संभावना नहीं जताई है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
5 अगस्त 31डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
6 अगस्त 31 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
7 अगस्त 32 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
8 अगस्त 33 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
9 अगस्त 34 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
10 अगस्त 35 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News