पंजाब में बीजेपी नेता पर रेड को लेकर सियासत तेज: जाखड़ बोले-सरकार गैंगस्टर स्टाइल में चला रही राज, AAP बनी ‘प्रॉपर्टी डिवेलपर प्राइवेट लिमिटेड’ – Chandigarh News

0
पंजाब में बीजेपी नेता पर रेड को लेकर सियासत तेज:  जाखड़ बोले-सरकार गैंगस्टर स्टाइल में चला रही राज, AAP बनी ‘प्रॉपर्टी डिवेलपर प्राइवेट लिमिटेड’ – Chandigarh News

पंजाब में बीजेपी नेता पर रेड को लेकर सियासत तेज: जाखड़ बोले-सरकार गैंगस्टर स्टाइल में चला रही राज, AAP बनी ‘प्रॉपर्टी डिवेलपर प्राइवेट लिमिटेड’ – Chandigarh News

चंडीगढ़ पहुंचे पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील कुमार जाखड़।

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित बीजेपी ऑफिस में प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार विपक्षी नेताओं को डराने के लिए गैंगस्टर जैसी राजनीति

.

जाखड़ ने कहा कि वरिष्ठ नेता और रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल ने रात में बीजेपी जॉइन की और सुबह होते ही उनके घर विजिलेंस की रेड पड़ गई। उन्होंने दावा किया कि अब पंजाब में यह संदेश फैल गया है कि जो भी बीजेपी जॉइन करेगा, उसके यहां छापा पड़ेगा। इसे उन्होंने लोकतंत्र की हत्या बताया।

साथ ही जाखड़ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग और सलमान खान फायरिंग मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब में गैंगस्टर जेल से वारदातें करवा रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें रोकने के बजाय खुद उसी अंदाज़ में काम कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अब कोई पार्टी नहीं, बल्कि ‘आम आदमी प्रॉपर्टी डिवेलपर प्राइवेट लिमिटेड’ बन गई है, जिसके चेयरमैन अरविंद केजरीवाल हैं।

प्रधान जाखड़ ने कहा- जो नेता बीजेपी जॉइन करेगा, उस पर रेड होगी

पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा- मैं पंजाब की जनता के जरिए पंजाब सरकार और सीएम भगवंत मान से पूछना चाहता हूं कि अगर सलमान खान के घर पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग की है तो उन्हें इसका पता होता था कि उक्त गोली सलमान खान को नहीं लगेगी। बल्कि ये सिर्फ डराने के लिए था। ये सिर्फ आतंक फैलाने के लिए था। लॉरेंस जेल में बैठा है और उसने जेल में बैठकर ये कांड करवा दिया।

जाखड़ ने आगे कहा- सीएम मान को ये बात इसलिए बोल रहा हूं, क्योंकि लॉरेंस, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी जैसे गैंगस्टरों को सरकार रोकना तो दूर, बल्कि उनसे सीख ले रही है। सरकार एक गैंग और गैंगस्टर के तौर पर काम कर रही है।

पंजाब में राजनीतिक गैंग बना हुआ है। बीजेपी में शामिल हुए वरिष्ठ नेता गिल के घर पर विजिलेंस की रेड इस गैंग के तहत की गई। मगर पूरे पंजाब में एक बात फैल गई है कि अगर कोई भी बीजेपी जॉइन करेगा तो उस पर रेड होनी तय है।

हरियाणा के सीएम ने गिल को जॉइन करवाई थी बीजेपी।

जाखड़ बोले- सरकार एक गैंगस्टर की तरह काम कर रही

पंजाब बीजेपी प्रधान जाखड़ ने कहा- सरदार भगवंत मान को इस बात का जवाब देना चाहिए। ये किसी भी व्यक्ति की डैमोक्रेसी की हत्या करने वाली बात है। ये किसी व्यक्ति की अपनी सूझबूझ है कि वह किस पार्टी के साथ जाएगा। किसी अन्य बड़े नेता ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की मर्जी के बिना बीजेपी जॉइन कर ली तो उस पर ऐसी कार्रवाई कर दी गई। मगर इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा कई घोटाले किए गए। जिनकी जांच ईडी द्वारा की जा रही है।

जाखड़ ने कहा- गिल ने रात में बीजेपी जॉइन की और सुबह उन्होंने ने मुंह भी नहीं धोया होगा और उन पर विजिलेंस की रेड कर दी गई। ये सब कुछ सरकार एक गैंगस्टर की तरह काम कर रही है। पंजाब में मूंछ मरोड़ कर राजनीति की जाती है, ना कि किसी का हाथ मरोड़ कर।

2 जुलाई को गिल के घर पर विजिलेंस ने रेड की थी।

जाखड़ बोले- आम आदमी पार्टी कंपनी चला रही

जाखड़ ने आगे कहा- पंजाब सरकार ने जब से लैंड पूलिंग मुद्दा आया है, तब से सरकार को और कोई जवाब नहीं आ रहा है। वैसे भी दिल्ली वालों ने पंजाब सरकार सिर्फ ठेके पर दी हुई है। सरकार का मालिक तो कोई और है। उन्हें बताया गया है कि सिर्फ मेरे कारोबार को मत छेड़ना, बाकी जो करना है करो।

जाखड़ ने कहा- जब से किसान ने लैंड पूलिंग मुद्दे का किसानों ने विरोध शुरू किया है। ये सरकार आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं, बल्कि ये आम आदमी प्रॉपटी डवेलपर प्राइवेट लिमिटिड नाम के कंपनी रजिस्ट्र करवा लेनी चाहिए, क्योंकि वह कारोबार चला रहे हैं, ना कि पार्टी। जिसके चेयरमैन अरविंद केजरीवाल हैं। इस कंपनी के किसी पद पर सीएम भगवंत मान का नाम हो या न हो, चेयरमैन बता पाएंगे।

जाखड़ ने कहा- मैं सीएम भगवंत मान और उनके सपोले को कहना चाहता हूं कि ये जो आप फसल बीज रहे हैं, इस आपको काटना पड़ेगा। जिन्होंने सरकार ठेके पर दी है, ये कहां से चले जाएंगे। मगर आपको बाद में दिक्कत होगी।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News